फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab bjp state president election postphoned

अभी नहीं मिलेगा पंजाब भाजपा को नया प्रधान, चुनाव स्थगित

Sat, 09 Jan 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
punjab bjp state president election postphoned

प्रदेश भाजपा प्रधान का चुनाव अचानक स्थगित कर दिया गया है। यह चुनाव दस जनवरी को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में होना था। पर ऐन मौके पर चुनाव टाल दिया गया। पार्टी ने चुनाव टालने की कोई वजह भी स्पष्ट नहीं की है। पंजाब में भाजपा के 33 सियासी जिले हैं।

विज्ञापन


नियमानुसार प्रदेश प्रधान के चुनाव के लिए कम से कम आधे जिला प्रधानों का चुनाव होना जरूरी है। पर पंजाब में 22 जिला प्रधानों के चुनाव हो चुके हैं। ऐसे प्रदेश प्रधान के चुनाव का रास्ता साफ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आधे प्रदेश प्रधानों के चुनाव कराना जरूरी था। इसलिए पार्टी ने आनन-फानन में कई राज्यों में चुनाव करवा दिए। हाल ही में हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रधानों के चुनाव हुए हैं। अब पंजाब की बारी थी। यहां भी चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई थी। पर ऐन मौके पर चुनाव टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानगी की दौड़ में सबसे आगे मौजूदा प्रधान कमल शर्मा का नाम चल रहा है। उनके अलावा पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा भी रेस में हैं। तीसरे दावेदार हैं राज्य सभा सदस्य अविनाश राय खन्ना।


माना जा रहा है कि चुनाव नजदीक होने के कारण पार्टी कमल शर्मा को ही दोबारा जिम्मेदारी सौंप सकती है। लेकिन अगर शर्मा विरोधी गुट की चली तो खन्ना या अश्वनी शर्मा में से किसी को प्रधान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed