फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab bjp state president election discussion

पंजाब भाजपा के 'कैप्टन' पर मंथन शुरू, संभावित चेहरे ये

Sat, 05 Dec 2015 02:18 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
punjab bjp state president election discussion

पंजाब भाजपा के नए 'कैप्टन' पर चर्चाओं का दौर चल रहा है। इस महीने चुनाव प्रस्तावित हैं और संभावित नाम सामने आ गए हैं। यह चुनाव आगामी 15 से 31 अगस्त के बीच संभावित है।

विज्ञापन


इस वक्त जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा सहित मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, तरुण चुघ, तीक्ष्ण सूद, राकेश राठौर, हरजीत ग्रेवाल प्रमुख हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पार्टी 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेगी। मतदान प्रक्रिया के तहत ही प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह मात्र औपचारिकता ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस स्तर पर भी जारी है नामों पर चर्चा

punjab bjp state president election discussion

अध्यक्ष कौन होगा, इसका फैसला विभिन्न चरणों पर चर्चा के बाद पार्टी आलाकमान की ओर से लिया जाना है। बहरहाल इस वक्त आरएसएस स्तर पर भी अध्यक्ष के संबंध में चर्चा जारी है। इसके बाद आरएसएस और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की एक राय से ही किसी एक नाम पर सहमति बनेगी।

पिछले हफ्ते पंजाब दौरे पर आए दल के प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने भी राज्य इकाई के कोर ग्रुप सदस्यों के साथ वन-टु-वन बैठक की थी। बैठक की रिपोर्ट भी अध्यक्ष का नाम तय होने में अहम भूमिका अदा करेगी।

उधर, दूसरी ओर पंजाब भाजपा अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित गतिविधियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। अब देखना यह है कि लॉबिंग में जुटे यह पद पाने के इच्छुक नेताओं में से आखिर किसे कामयाबी हासिल होती है।

‘प्रदेशाध्यक्ष चुनाव की तिथि राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी तय करेंगे। पहले चुनाव गत 20 नवंबर तक होना था, लेकिन प्रदेश में हालात खराब होने के चलते इसमें देरी हो गई। अब इस प्रक्रिया के 15 से 31 दिसंबर के बीच मुकम्मल होने की उम्मीद है।’
- प्रो. राजिंदर भंडारी, चुनाव अधिकारी, पंजाब भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed