{"_id":"576a34454f1c1b8c1bb488f3","slug":"punjab-bjp-protest-against-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के खिलाफ 25-26 जून को काला दिवस मनाएगी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल के खिलाफ 25-26 जून को काला दिवस मनाएगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
पार्टी कोर ग्रुप ने बैठक में लिया आपातकाल के खिलाफ प्रदर्शन का फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आपातकाल के दौरान हुए अत्याचार और मानवाधिकारों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 25 और 26 जून को काला दिवस मनाएगी।
यह फैसला मंगलवार को पंजाब भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में लिया गया। इसके तहत जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में जहां मीसा बंदियों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं पार्टी के नेता लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प भी लेंगे।
पंजाब भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला की अध्यक्षता में हुई कोर ग्रुप बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पंजाब के प्रभारी प्रभात झा विशेष तौर पर उपस्थित थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ, प्रदेश महामंत्री संगठन दिनेश शर्मा, विधायक दल के नेता चुन्नी लाल भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, विधायक व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. ब्रिज लाल रिणवा और प्रो. राजेंद्र भंडारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोर ग्रुप ने 23 विधानसभा में बूथ सम्मेलन की योजना बनाने के साथ-साथ 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस पर प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। कोर ग्रुप ने जिला केंद्रों पर भाजपा कार्यालयों की स्थापना पर विचार-विमर्श किया और तय किया गया कि इस दिशा में जल्द माकूल कदम उठाया जाएगा।