फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP President sunil jakhar comments on farmers and bhagwant mann

Punjab: किसान संगठनों पर भड़के पंजाब भाजपा प्रधान, कहा- कुछ यूनियन खुद को कानून के ऊपर समझने लगे

Fri, 17 May 2024 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 May 2024 11:18 AM IST
सार

पंजाब में एक जून को मतदान होगा। प्रचार के दौरान पूरे प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों को किसानों के जोरदार विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि विरोध बाकी पार्टियों के उम्मीदवारों का भी हो रहा है, लेकिन भाजपा किसानों के निशाने पर है।

विज्ञापन
Punjab BJP President sunil jakhar comments on farmers and bhagwant mann
पत्रकारों से बात करते सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। जाखड़ ने कहा कि पंजाब आज नेतृत्वहीन के गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं, जो राज्य की भलाई के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। 

विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, लूट और हत्या के मामले बढ़ रहे हैं। पंजाब की जेलें अपराधियों के लिए सुरक्षित स्थल बन गए हैं। मान सरकार ने लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


पंजाब भाजपा प्रधान ने कहा कि कुछ किसान संगठन खुद को कानून के ऊपर समझने लगे हैं। ऐसे लोगों के कारण आज किसानों और व्यापारियों के बीच का संबंध टूट गया है। गांवों में लोग मादक पदार्थों को दूर रखने के लिए ठीकरी पहरे लगाने को मजबूर हैं। यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बरनाला में किसानों और व्यापारियों के बीच जो हालात पैदा कर दिए गए हैं, वह चिंता का विषय हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आया 
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में जनता से कांग्रेस को वोट न डालने की अपील करेंगे और दिल्ली में उसी के लिए वोट मांगेंगे। इससे केजरीवाल का दोहरा चरित्र लोगों के सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed