कृषि कानून: किसानों का मन जानेगी पंजाब भाजपा, प्रदेशाध्यक्ष ने गठित की आठ सदस्यीय कमेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किसान संगठनों से वार्ता कर उनके विषय जानने तथा अपना पक्ष रखने के लिए आठ सदस्यों की कमेटी गठित की है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, उनके साथ पूर्व महासचिव राष्ट्रीय किसान मोर्चा हरजीत सिंह ग्रेवाल, सचिव राष्ट्रीय किसान मोर्चा सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा विक्रमजीत सिंह चीमा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुखवंत सिंह धनौला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतवंत सिंह पुनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जतिंदर सिंह अटवाल व पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष शिवबीर राजन को नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर सड़कों पर उतरे किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों को पार्टी जानेगी। साथ ही उसके समाधान संबंधी विचार करने तथा केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के बारे में जागरूक कर अपना पक्ष रखने का काम यह कमेटी करेगी। कमेटी अगले 10 दिन में सभी किसान संगठनों से वार्ता कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के समक्ष रखेगी।
इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.