फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab BJP executive meeting in july, discussion on 3-point agenda

BJP कार्यकारिणी की बैठक जुलाई में, 3 सूत्रीय एजेंडे पर होगी चर्चा

Tue, 28 Jun 2016 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
punjab BJP executive meeting in july, discussion on 3-point agenda
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

भाजपा में पुरानी टीम के साथ ही चुनाव पर मंथन होगा। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक 1-2 जुलाई को जालंधर में बुलाई गई है। लेकिन अभी तक नए प्रदेश प्रधान विजय सांपला अपनी कार्यकारिणी नहीं गठित कर सके हैं। इसलिए इसमें पुरानी कार्यकारिणी के लोग ही शामिल होंगे।

विज्ञापन


सांपला को प्रदेश प्रधान बनाने की घोषणा आठ अप्रैल को हुई थी। पर अब तक नई कार्यकारिणी पर प्रदेश भाजपा के सभी गुटों में सहमति नहीं बन सकी है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश संगठन पर पहले काबिज गुट नई टीम में अपने लोगों का प्रतिनिधित्व चाहता है। उनकी दलील है कि उन्होंने भी सभी गुटों के लोगों को एडजस्ट किया था। अब उनके लोगों को भी प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जानी चाहिए। जिसके चलते कार्यकारिणी की घोषणा रुकी हुई है।
विज्ञापन


लंधर में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और पंजाब प्रभारी प्रभात झा भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि रामलाल की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी पर मोहर लग सकती है। बैठक के अंत में नई टीम का एलान भी किया जा सकता है। भाजपा में एक वर्ग का मानना है कि पुरानी टीम केसाथ कार्यकारिणी की बैठक करना एक औपचारिकता है। क्योंकि जल्द ही नई टीम गठित हो जाएगी। पार्टी संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के तुरंत बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की जानी जरूरी है। पर नई टीम पर सहमति नहीं बन पा रही थी। जिसकेचलते सांपला को भी मजबूरी में पुरानी टीम केसाथ ही कार्यकारिणी की बैठक बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दिन आने वाले नेता
बैठक कुछ नेता दोनों दिन शामिल होंगे। इनमें प्रदेश पदाधिकारी व प्रदेश कार्यसमिति मेंबर, राष्ट्रीय पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति मेंबर, सांसद, मंत्री, विधायक, मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, नगर पालिका प्रधान, बोर्ड-निगम व जिला योजना कमेटियों केचेयरमैन, मोर्चों को प्रदेश प्रधान व महासचिव और जिला प्रधान शामिल हैं। जबकि, दो जुलाई को प्रदेश परिषद मेंबर और जिला महामंत्री और मंडल प्रधान को भी बुलाया गया है।


बैठक का एजेंडा
बैठक का तीन सूत्रीय एजेंडा है, लेकिन प्रदेश प्रधान की अनुमति से कोई और विषय भी शामिल किया जा सकता है। बैठक में मुख्य तौर पर संगठनात्मक विषय पर चर्चा होगी। इसकेअलावा सभी पदाधिकारियों से पिछले समय के दौरान हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली जाएगी। प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर प्रस्ताव पास किया जाएगा। सभी जिला प्रधानों को मेंबरशिप, एक्टिव मेंबरशिप, जिला दफ्तरों की पूरी जानकारी साथ लाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed