फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP complaint to Center over NIA Raids on head office of social service organization Khalsa Aid

Punjab: समाजसेवी संस्था खालसा एड के दफ्तर पर NIA रेड का विरोध, प्रदेश भाजपा ने केंद्र से जताया एतराज

Fri, 04 Aug 2023 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:29 PM IST
सार

दो दिन पहले एनआईए ने पंजाब में मोगा, कपूरथला, बरनाला, होशियारपुर, तरनतारन, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, पटियाला, मोहाली, संगरूर व मुक्तसर में और हरियाणा के सिरसा में छापे मारे थे।

विज्ञापन
Punjab BJP complaint to Center over NIA Raids on head office of social service organization Khalsa Aid
पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ और गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तरफ से लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में पिछले दिनों पंजाब, हरियाणा में 31 जगह छापे मारे गए थे। इस दौरान पटियाला स्थित समाजसेवी संस्था खालसा एड के मुख्य दफ्तर पर भी छापे मारे गए थे। इसे लेकर पंजाब भाजपा और केंद्र की भाजपा सरकार के बीच ठन गई है। 

विज्ञापन


पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर इस पर कड़ा एतराज जताया है। सुनील जाखड़ ने इस संबंध में अमित शाह से कहा कि खालसा एड जैसी संस्था को उक्त मामले से जोड़कर देखना उचित नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana: मोबाइल छीन रहे लुटेरे ने ली थी गुरमनजोत की जान, अब पुलिस जांच में सामने आई सनसनीखेज सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि खालसा एड के दफ्तर पर एनआईए के छापे को लेकर पंजाब में लोगों ने विरोध किया था। सोशल मीडिया पर पंजाब के लोगों ने एनआईए और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए छापे का विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने भी एनआईए की इस कार्रवाई पर कड़ा एतराज जताया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अमित शाह से मुलाकात के दौरान जाखड़ ने उन्हें कहा कि खालसा एड संस्था विशुद्ध रूप से समाज कल्याण के कार्यों में समर्पित है और जब भी देश-विदेश में कहीं भी प्राकृतिक आपदाएं आती हैं, जैसे कोरोना का संकट खड़ा हुआ था, तब खालसा एड ने बढ़चढ़ लोगों की मदद की थी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले एनआईए ने पंजाब में मोगा, कपूरथला, बरनाला, होशियारपुर, तरनतारन, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, पटियाला, मोहाली, संगरूर व मुक्तसर में और हरियाणा के सिरसा में छापे मारे थे। इस दौरान एनआईए ने पटियाला में खालसा एड के मुख्य दफ्तर के अलावा संस्था की पंजाब इकाई के प्रधान अमरप्रीत सिंह के घर पर भी छापा मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed