फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Murdered in Village chimna of Jagraon in Punjab

Ludhiana News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के तीन साल बाद युवती की हत्या, गांव के ही युवक ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 04 Aug 2023 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 PM IST
सार

एसएसपी बैंस ने बताया कि गुरकीरत को गिरफ्तार करके उसके घर से खून में सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरकीरत को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Girl Murdered in Village chimna of Jagraon in Punjab
एकतरफा प्यार में किशोरी की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जगरांव के गांव चीमना में 19 वर्षीय गुरमनजोत कौर का कत्ल करने वाले गुरकीरत सिंह को जिला लुधियाना ग्रामीण सीआईए स्टाफ पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि घटना के बाद डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क, जगरांव सदर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह और सीआईए स्टाफ ने विभिन्न टीम बनाकर तकनीकी आधार पर जांच शुरू की। 

विज्ञापन


तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के सहयोग से पुलिस आरोपी की पहचान करने में सफल रही। उन्होंने बताया कि कत्ल गांव चीमना के ही 24 वर्षीय गुरकीरत सिंह ने किया था। तीन साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों की लगातार आपस में बातचीत होती थी। 
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 12 बजे गुरकीरत सिंह गुरमनजोत कौर के घर पहुंचा। गुरकीरत के पास पहले से बड़ा चाकू था। बहसबाजी के दौरान गुरकीरत ने चाकू से गुरमनजोत की गर्दन पर सीधा वार कर दिया। गुरमनजोत की सांसें बंद हो जाने की तस्सली करने के बाद गुरकीरत खेतों के रास्ते चाकू लेकर फरार हो गया। एसएसपी बैंस ने बताया कि गुरकीरत को गिरफ्तार करके उसके घर से खून में सना चाकू भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरकीरत को अदालत में पेश करके रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि परिवार के सुनहरे भविष्य की खातिर गुरमनजोत कनाडा जाना चाहती थी। 12वीं कक्षा के बाद पिछले एक साल से लगातार आइलेट्स परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जिस जगह गुरमनजोत का खून से सना शव मिला, वहीं 17 साल पहले उसकी छोटी बहन की चारा काटने वाली मशीन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed