फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP, Chandigarh, State President, Vijay Sampla, command

चंडीगढ़ में शक्ति प्रदर्शन के साथ पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला ने संभाली कमान

Tue, 12 Apr 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab BJP, Chandigarh,  State President, Vijay Sampla, command
विजय सांपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब भाजपा के नए प्रधान विजय सांपला ने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन के साथ सूबे की कमान संभाली। भाजपा मुख्यालय में हुए समागम के दौरान सूबे भर से कार्यकर्ता उनका स्वागत करने को उमड़े। वहीं, पंजाब भाजपा के सभी प्रमुख नेता सांपला की ताजपोशी में शामिल हुए।
विज्ञापन


भाजपा मुख्यालय पर सुबह दस बजे से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सांपला शताब्दी से चंडीगढ़ पहुंचे। डॉ. बीआर अंबेदकर को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद वह समागम में आए।
विज्ञापन


मुख्यालय के गेट पर भाजपाइयों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला और पटाखे चलाए। सांपला ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि सऊदी अरब में मजदूरी करने वाला यह शख्स राजनीति में आएगा और इस मुकाम तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि वह सभी नेताओं के अनुभव और वर्करों के उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस की ओर से प्रशांत किशोर को चुनावी कमान सौंपने पर उन्होंने कहा कि एक ही कोच सारे खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देता है, पर सभी उतना अच्छा नहीं खेल सकते।

आप का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि यह नई पार्टी पानी के मुद्दे पर पंजाब में कुछ कहती है, दिल्ली में कुछ। सुप्रीम कोर्ट में कुछ कहती है और बाहर कुछ और। पंजाब प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि सारी पार्टी एकजुट है, कमल शर्मा हों या विजय सांपला।

पार्टी 23 सीटों पर तो चुनाव लड़ेगी ही, आगे की बात हाईकमान और सीएम प्रकाश सिंह बादल तय करेंगे। सांपला कमजोर वर्ग से हैं, लेकिन मजबूत पार्टी के प्रधान बने हैं। जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे, सबको साथ लेकर विकास करेंगे।

वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से भेजा संदेश स्क्रीन पर दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि सांपला उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने बिना पद मिले लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है। जमीन पर काम करके ऊपर आए, सफल मंत्री बने।

वह और उनकी टोली पंजाब को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सांपला को प्रधान बना कर पार्टी ने वर्करों के मन का फैसला किया है। निवर्तमान प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां विधायक दल के नेता और प्रदेश प्रधान दोनों दलित वर्ग से हैं।

बाल कथाओं से दिया एकजुटता का संदेश
नए प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने पहले भाषण में बाल कथाओं के जरिए वर्करों और नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी में पढ़ते थे कि एक छड़ी टूट जाती है, चार नहीं टूटतीं। क्या अब भी इस कहानी का प्रभाव है। इसी तरह जाल में फंसे कबूतर इधर-उधर जोर लगाते हैं, फिर एक सयाने कबूतर की बात सुन कर एक ही दिशा में जोर लगाते हैं, जो जाल लेकर उड़ने में कामयाब हो जाते हैं। फिर उन्होंने तीसरी कहानी सुनाई कि दो बिल्लियों की लड़ाई में रोटी बंदर खा जाता है। खुलकर कुछ कहे बिना सांपला ने कहा कि वह जो कहना चाहते हैं, वह सारे समझ गए। हमें प्राइमरी से शुरू करने की जरूरत है। उम्मीद है कि यह कहानी याद रखेंगे।


मोबाइल-ऐप के जरिए लेंगे सुझाव
विजय सांपला ने अपने ताजपोशी समागम में ही पंजाब-बीजेपी मोबाइल ऐप लॉन्च किया। अभी यह एंड्रॉयड के लिए है, जल्द ही आई-फोन पर भी चलेगा। इसके जरिए पार्टी वर्करों से सुझाव लेगी। इसमें मंत्रियों और विधायकों के संबंध में लोग सुझाव दे सकेंगे। संगठन क्या करे, पंजाब में पार्टी की मजबूती के लिए क्या हो सकता है, ये सारे सुझाव लोग अपने स्मार्ट फोन से दे सकेंगे। सांपला ने 14-24 अप्रैल तक ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम शुरू करने का भी ऐलान किया। 14 को डॉ. अंबेदकर जयंती है और 24 को पंचायती राज की स्थापना हुई थी। यह राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed