फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab bjp allegations on captain amarinder singh

भाजपा का आरोप- 80 दिन के कैप्टन राज में 70 किसानों ने की खुदकुशी

Fri, 09 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Jun 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab bjp allegations on captain amarinder singh
- फोटो : File Photo
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के 80 दिन के शासनकाल में 70 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन कैप्टन बयान देते हैं मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के किसानों की बदहाली पर। यह बात पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और सचिव विनीत जोशी ने कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में जो 70 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, उनके परिवार कैप्टन के चुनावी वादे के तहत 10 लाख रुपये की सहायता राशि और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


विनीत जोशी ने कहा कि सूबे में कई हजार एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ चुकी है। कई हजार एकड़ बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हो चुकी है और किसान कैप्टन के चुनावी वादे के अनुसार 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने अपने चुनावी वादे के अनुसार फ्री बिजली तो बंद नहीं की, लेकिन बिजली की सप्लाई बंद है। कैप्टन के कुर्की खत्म करने के आदेश के बावजूद कुर्की बदस्तूर जारी है और बैंकों की ओर से किसानों के घरों के बाहर नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, कांग्रेस के प्लाट आधारित फसल बीमा पर किए वादे का भी किसान इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सब्सिडी किसानों के खाते में सीधे डालने के चुनावी वादे के पूरा होने का भी इंतजार हो रहा है। ग्रेवाल व जोशी ने कैप्टन अमरिंदर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से कहा है कि पंजाब के किसानों ने उनके चुनावी वादों के कारण उन्हें सत्ता दी है, इसलिए वे बहाने न बनाएं और वादे पूरे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed