{"_id":"660d54c3e73b38eae6074af4","slug":"punjab-bhagwant-mann-will-agree-to-meet-arvind-kejriwal-in-tihar-jail-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भगवंत मान जाएंगे अरविंद केजरीवाल से मिलने, तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखी चिट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भगवंत मान जाएंगे अरविंद केजरीवाल से मिलने, तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखी चिट्ठी
Wed, 03 Apr 2024 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांगा है। जल्द ही अनुमति मिलने के बाद सीएम मान केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल से मिलने तिहाड़ जेल जाएंगे। तिहाड़ जेल को पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लिखी है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में हिरासत में रखे गए हैं।
विज्ञापन
वहीं आप नेताओं का दावा है कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। आम आदमी पार्टी सूत्रों की तरफ से बताया जा रहा है कि अब तक केजरीवाल का वजन काफी घट गया है। केजरीवाल का तेजी से वजन घट रहा है। 21 मार्च को गिरफ्तार होने के बाद से अब तक केजरीवाल का साढ़े चार किलो वजन कम हुआ है। सीएम के घटते वजन पर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है।
विज्ञापन
घटते वजन पर तिहाड़ जेल प्रशासन का दावा
तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब यहां लाए गए थे तब उनका वजन लगभग 65 किलो था और अब भी उनका वजन 65 किलो है। अरविंद केजरीवाल बिल्कुल ठीक हैं। न्यायालय के आदेशानुसार घर का बना भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी की केजरीवाल से हुई बात
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर 1:30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से पत्नी और परिवार के एक सदस्य से आधे घंटे तक बातचीत की। परिजनों ने उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली। केजरीवाल ने घर के अलावा दिल्ली के बारे में पूछा। परिवार के लोग केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखे।
जेल सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल को हफ्ते में दो बार वीडियो कॉल और रोजाना पांच मिनट तक फोन से बात करने की इजाजत दी गई है। जेल प्रशासन कॉल रिकॉर्ड करेगा। जेल अधिकारियों का कहना है कि सीएम होने के बावजूद उन्हें सभी नियमों का पालन करना होगा। उन्हें कोई भी विशेष सुविधा अलग से नहीं दी जाएगी। केजरीवाल का रक्तचाप नियंत्रण में है जबकि शुगर में उतार-चढ़ाव है।