{"_id":"8580134651f676c328c88c55d50fb165","slug":"punjab-bernala-firing-crime-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के कब्जे को लेकर धनौला में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के कब्जे को लेकर धनौला में फायरिंग
अमर उजाला बरनाला
Updated Tue, 02 Sep 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
धनौला कस्बे में मंगलवार को उस समय भगदड़ मच गई जब एक प्लाट के कब्जे को लेकर दो गुटों के दरमियान गोलियां चल गईं।
धड़ाधड़ गोलियों को आवाज सुनकर पूरा कस्बा सहम गया और पुलिस ने जिला पुुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन की हिदायतों पर दो आरोपियों को मौका से दबोच लिया और हमलावरों की तीन गाड़ियां कब्जे में लेकर बाकी आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
धनौला के एक मकान में रहते पीड़ित परिवार के सदस्यों दविंदर सिंह एवं यादविंदर सिंह बेटे कुलदीप सिंह ने बताया कि हमलावरों की संख्या करीब 15 थी। वे तीन गाड़ियों में सवार होकर असलहा से लेस थे। उन्होंने उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से आकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।
वे उनके जद्दी मकान पर कब्जा करना चाहते थे। इस मकान का केस अदालत में चलता है लेकिन उनके ताया गुरदीप सिंह ने 15 -16 अज्ञात व्यक्तियों को साथ लेकर उनके मकान पर कब्जा करने की नीयत से उनपर जानलेवा हमला बोला और फायरिंग की। उन्होंने इसकी सूचना जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन तक पहुंचाई। उन्होंने थाना धनौला के प्रभारी गुरभजन सिंह को पुलिस फोर्स सहित मौके पर भेजा।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपी दबोच लिए बाकी आरोपी तीन गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया।
वहीं आरोपी गुरदीप सिंह के मुताबिक उन्होंने फायरिंग नहीं की और मकान उनके बंटवारे में आता है। दविंदर और यादविंदर सिंह उनके मकान पर कब्जा किए हुए हैं। थाना धनौला के प्रभारी गुरभजन सिंह ने कहा कि दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं और बाकी को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को हरगिज नहीं बख्शा जाएगा। उनपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।