{"_id":"5fef79e58ebc3e3ba3555860","slug":"punjab-becomes-the-first-state-in-the-country-to-provide-clean-water-to-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, स्कूलों में स्वच्छ पानी पहुंचाने वाला पहला राज्य बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, स्कूलों में स्वच्छ पानी पहुंचाने वाला पहला राज्य बना
Sat, 02 Jan 2021 01:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में पाइप से स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। जल जीवन मिशन के तहत जल सप्लाई, स्वच्छता और स्कूल शिक्षा विभाग ने 100 दिन में 22322 स्कूलों में पानी की आपूर्ति शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो अक्टूबर को पाइप से पीने का स्वच्छ जल स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराने के अभियान की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
जल आपूर्ति, स्वच्छता और शिक्षा विभाग ने 100 दिन की मुहिम के बाद यह लक्ष्य हासिल किया। स्कूलों में हर काम के लिए पानी अब पाइप से उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी 22,322 स्कूलों को जल आपूर्ति शुरू करवा दी है। योजना में 17,328 सरकारी और 4994 निजी स्कूल शामिल हैं। बता दें कि पंजाब सरकार ने भी मिशन तंदुरुस्त पंजाब की शुरूआत की थी। जिसका मकसद लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। राज्य के गांवों और शहरों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ जल पहुंचाने की प्रकिया अंतिम चरण में है और इसे निर्धारित 100 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को दी जानकारी
पंजाब की इस उपलब्धि के बारे में बीते बुधवार को जल जीवन मिशन की ‘प्रगति’ स्कीम की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री को पंजाब सरकार ने जानकारी दी। बैठक में प्रधानमंत्री ने सरकार की इस उपलब्धि की सराहना की। अब जल्द ही स्कूलों के बाद राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
पंजाब ने शुरू की सोसायटी फॉर मिशन तंदुरुस्त
केंद्र की तर्ज पर पंजाब में भी राज्य के लोगों की सेहत सुधारने को लेकर कैबिनेट की तरफ से 30 दिसंबर को सोसायटी फॉर मिशन तंदुरुस्त पंजाब के गठन को मंजूरी दी गई थी। इससे मिशन तंदुरुस्त के अधीन चलाईं जा रही अलग-अलग गतिविधियों के अलावा खोज, विकास, वातावरण बदलाव, जैव विभिन्नता संरक्षण को मजबूती दी जा सके।