{"_id":"619015e9dbc37027831b9e14","slug":"punjab-beat-goa-to-reach-quarter-finals-chandigarh-news-pkl432918565","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा को हरा पंजाब क्वार्टर फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा को हरा पंजाब क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब राज्य महिला सीनियर टीम ने महिला सीनियर वनडे ट्रॉफी में शनिवार को खेले गए मैच में गोवा को 17 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।
पंजाब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में 179 रन बनाए। कप्तान शिखा पांडे ने 75 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 49 रन बनाए, संजुला सुधाकर नाइक ने 69 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। कोमलप्रीत कौर ने 41 रन देकर 2 विकेट, नीलम बिष्ट ने 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 41.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन पर खेल रही थी, तब बारिश के चलते मैच रोक दिया गया। इसकेबाद बारिश बंद नहीं हुई और खेल पूरा नहीं हो सका।
वीजेडी पद्धति से पंजाब ने 17 रन से मैच जीत लिया। पंजाब की ओर से प्रवीण खान ने 96 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन, रिद्धिमा अग्रवाल ने 56 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 38 रन, कनिका आहूजा ने 57 गेंदों में दो चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए। गेंदबाजी में गोवा की ओर से शिखा पांडे, पूर्वा भाईडकर और तेजश्वनी ने 1-1 विकेट लिया। टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 15 नवंबर को पंजाब और महाराष्ट्र की टीमों केबीच खेला जाएगा।