फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab bans import of poultry amid bird flu outbreak in Many States

बर्ड फ्लू की दहशत : पंजाब में पोल्ट्री के आयात पर प्रतिबंध, पूरा राज्य 'नियंत्रित क्षेत्र' घोषित

Fri, 08 Jan 2021 08:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab bans import of poultry amid bird flu outbreak in Many States
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

पंजाब सरकार बर्ड फ्लू को लेकर बेहद सतर्क है। एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने राज्य को नियंत्रित क्षेत्र घोषित कर दिया है। बता दें कि पंजाब के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश व हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही, एक अन्य बड़े फैसले में राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी, 2021 तक राज्य में पोल्ट्री और असंसाधित पोल्ट्री मांस समेत जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 12 जनवरी को इस निर्णय की समीक्षा कर अगला फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी एक प्रेस बयान में पशुपालन विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी वीके जंजुओ ने बताया कि दोनों फैसले पशुपालन मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के साथ विचार-विमर्श के बाद लिए गए हैं ताकि राज्य में एवियन इंफ्लुएंजा को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि यह फैसले पशु अधिनियम, 2009 में संक्रामक और संक्रामक रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पौंग वेटलैंड में 293 और प्रवासी पक्षी मृत मिले 
रामसर वेटलैंड पौंग बांध की रेंज धमेटा में शुक्रवार को 20 और नगरोटा सूरियां रेंज में 273 प्रवासी पक्षी मृत मिले। 28 दिसंबर से आठ जनवरी तक 3702 प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू के कारण मर चुके हैं। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए हैदराबाद से विशेषज्ञों की टीम पहुंच गई है। वहीं विदेशी परिंदों को दफनाने के लिए पशुपालन विभाग की 18 रैपिड रिस्पांस टीमें जुटी हुई हैं। 


हर एक टीम में चार-चार सदस्य हैं, जिनमें एक पशु चिकित्सक, दो फार्मेसिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। 28 दिसंबर को पौंग बांध में विदेशी परिंदों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ था। वन्य प्राणी विभाग ने परिंदों के नमूने जालंधर, पालमपुर और भोपाल जांच भेजे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed