फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab assembly session, HS phulka on budget

कैप्टन सरकार के पहले बजट पर 'आप' की प्रतिक्रिया, बोले- लोगों के साथ धोखा

Wed, 21 Jun 2017 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Punjab assembly session, HS phulka on budget
punjab assembly session
आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फूलका ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। वह इस मामले को विशेषाधिकार हनन कमेटी के पास ले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम ने किसानों का सारा कर्ज माफ करने का एलान किया था। लेकिन इसके लिए बजट में सिर्फ 1500 करोड़ ही रखे गए हैं। इतनी कम राशि से किसानों का सारा कर्ज माफ नहीं हो सकता। मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी के लिए 21 हजार करोड़ रखे जाने चाहिए थे। इस रकम से महज 14285 रुपये प्रति किसान ही कर्ज माफ हो सकेगा। 
विज्ञापन


सब्जबाग है बजट : कंवर संधू
 कंवर संधू ने कहा कि बजट में सिर्फ आय के सब्जबाग दिखाए गए हैं। हर घर में नौकरी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। पेंशन सिर्फ ढाई सौ रुपये बढ़ाई है पर वादा दो हजार करने का था। कच्चे घरों को पक्का करने का भी कोई जिक्र नहीं है। फसलों का मुआवजा बारह हजार किया गया है, जबकि वादा बीस हजार का था। शिक्षा को लेकर सरकार ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई। खेल को लेकर भी कोई खास प्रावधान नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed