{"_id":"57d417164f1c1b9b213171c2","slug":"punjab-assembly-elections-voters-will-get-to-new-facilities-the-5-major-changes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव में वोटर्स को मिलेंगी नई सुविधाएं, 5 बड़े बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव में वोटर्स को मिलेंगी नई सुविधाएं, 5 बड़े बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Election Commissioner of India
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार पंजाब समेत पांच राज्यों के चुनावों में थ्री एस सिस्टम लागू किया जाएगा। आईटी कंपनियों के साथ पूरा वर्क चल रहा है। इसके अलावा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम ही ईवीएम के साथ इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वोट पोल करने के बाद स्क्रीन पर वोटर को दिख सके कि उसका वोट किसको गया है।
भारतीय चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने थ्री एस सिस्टम पर विस्तार से बताया कि इसमें समाधान, सुविधा व सुगम शामिल है। समाधान में कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। उसको किसी अधिकारी के पास जाने की जरूरत नहीं है। इस ऑनलाइन शिकायत को 24 घंटे के भीतर निपटाया भी जाएगा।
ज्योति ने कहा कि बेस्ट बंगाल व तमिलनाडु में समाधान के बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिले और 56 हजार ऑनलाइन शिकायतें वेस्ट बंगाल से आई थीं। सुविधा में सिंगल विंडो राजनीतिज्ञों के लिए होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। मसलन किसी को रैली करनी है, रोड शो निकालना है इसको लेकर आवेदन करने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। उनकी आईटी कंपनियों से बात चल रही है और इस सुविधा से काफी फायदा मिलेगा।

चुनाव में ‘थ्री एस’ और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम होगा लागू
Election Commissioner of India
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति का कहना है कि पंजाब में पहली बार वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम मशीन मंगवाई गई हैं। 2200 मशीनें पंजाब में ईवीएम के साथ लगाई जाएंगी। इसमें वोटर को आठ सेकेंड लगातार बटन दबाने के बाद स्क्रीन पर ही दिख जाएगा कि उसका वोट किसको पोल हुआ है।
ऐसी मशीनें पंजाब समेत उन पांच राज्यों में भेजी जा रही हैं जहां चुनाव होने जा रहे हैं। पंजाब में डेढ़ लाख सरकारी मुलाजिम चुनाव प्रकिया में शामिल होंगे। वोटरों को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है और पंजाब में 85 फीसदी वोटर आधार नंबर से अपडेट हो गए हैं। इस पूरे सिस्टम की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान पंजाब के मुख्य चुनाव आयुक्त वीके सिंह समेत सात जिलों के एसएसपी, आईजी, पुलिस कमिश्नर, डीआईजी, डीसी मौजूद थे।