{"_id":"5894d5c84f1c1bda17e81664","slug":"punjab-assembly-elections-cctv-cameras-installed-in-the-city-12-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विस चुनाव : शहर में 12 जगह लगाए सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विस चुनाव : शहर में 12 जगह लगाए सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 04 Feb 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
मतदान की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों केमतदान को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने भी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस ने मोहाली, मुल्लांपुर , जीरकपुर के साथ लगते इलाकों में 12 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल किए है।
विज्ञापन
वहीं चंडीगढ़ पुलिस फोर्स भी रिजर्व रखी है। साथ ही बोर्डर पर पैरामिलीट्री फोर्स के जवान भी तैनात रहेंगे। डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को मोहाली में होने वाली पोलिंग को लेकर साउथ में आठ प्वाइंट्स आईडेंटिफाई किए गए है।
विज्ञापन
इन आठ प्वाइंट्स पर कैमरे लगाए गए हैं और आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी तरह मुल्लांपुर व धनास की तरफ भी चार प्वाइंट्स पर कैमरे इंस्टाल किए है। इस तरह कुल 12 जगहों पर एक्सट्रा कैमरे लगाए गए है।
विज्ञापन
साथ ही शनिवार को एंट्री प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाई जाएगी। मोहाली से चंडीगढ़ के तीन किलोमीटर तक केक्षेत्र में पड़ने वाले सभी शराब के ठेक व अहाते बंद करवा दिए गए है।
शनिवार तक ये पूरी तरह से बंद रहेंगे। शुक्रवार रात से ही पुलिस बल बैरियर पर तैनात कर दिए गए। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की तीन कंपनियां पंजाब में चुनावों के लिए भेजी गई हैं।
वहीं पोलिंग वाले दिन भी आईआरबी फोर्स तैयार रखी गई है। अगर पंजाब की तरफ पुलिस बल की मांग आती है तो उसे तुरंत रवाना कर दिया जाएगा।
इससे पहले वीरवार को यूटी पुलिस ने मोहाली के साथ लगते गांवों बुड़ैल, धनास, पलसौरा में फ्लैग मार्च निकाला था। पुलिस ने लोगों से कहा उनके इलाके में संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को देखते ही पुलिस को उसकी सूचना देने के लिए कहा था।