{"_id":"5799b62b4f1c1b1a4f21e556","slug":"punjab-assembly-election-electricity-charges-punjab-industrialist-punjab-govt-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के उद्योगों को सरकार का चुनावी तोहफा, सस्ती मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के उद्योगों को सरकार का चुनावी तोहफा, सस्ती मिलेगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने सूबे के उद्योगों को बड़ी राहत दी है। अब इंडस्ट्री को लगभग 17 फीसदी सस्ती बिजली मिलेगी। यह घोषणा बुधवार को पंजाब भवन में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने की। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया है कि पंजाब के उद्योगों को देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा सस्ती बिजली मिल रही है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुखबीर ने कहा कि साल 2006-07 में जब उनकी सरकार आई तो उस समय बिजली उत्पादन मात्र सात हजार मेगावाट था, जो आज बढ़कर 13 हजार मेगावाट हो गया है। इसके अलावा ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन (हस्तांतरण व वितरण) में पहले 24 फीसदी बिजली का नुकसान होता था, जो अब घटकर 14 फीसदी रह गया है। इससे पावर कारपोरेशन को भारी लाभ हुआ है।
एक समय कारपोरेशन के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए फंड नहीं था, जबकि आज प्रदेश के पास सरप्लस बिजली उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बिजली दरों में कटौती से सरकार को राजस्व में 150 से 200 करोड़ तक के नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
उद्योगों के पलायन को बताया अफवाह
पंजाब से उद्योगों के पलायन की खबरों को अफवाह करार देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह विपक्षी पार्टियों की प्रदेश को बदनाम करने की सुनियोजित चाल है। देश के तमाम राज्यों से सबसे सस्ती बिजली पंजाब के उद्योगों को दी जा रही है। यही कारण है कि आज देश ही नहीं, विदेशोें से इंडस्ट्री पंजाब में आने को तत्पर है।
घरेलू बिजली कनेक्शन की दरों में कटौती न किए जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ को छोड़ अन्य राज्यों के मुकाबले घरेलू बिजली पंजाब में सस्ती है। आने वाले समय में घरेलू बिजली को भी राहत देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक बिजली की कीमतों में कमी से 98 हजार स्माल स्केल और 29 हजार मीडियम इंडस्ट्री को लाभ मिलेगा। इसके अलावा ‘पीक लोड इलेक्ट्रिसिटी चार्जेस’ के रूप में प्रति यूनिट दो रुपये का अतिरिक्त चार्ज भी सरकार ने हटाने का फैसला किया है।

पाक को बिजली सप्लाई का फैसला केंद्र करेगा
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब की सरप्लस बिजली पाकिस्तान को बेचने के मामले में केंद्र सरकार फैसला करेगी। सुखबीर बादल ने कहा कि मामले में हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है। उनके फैसले के बाद ही इस संबंध में कोई कदम उठाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बिजली उत्पादन में प्रदेश को और सुदृढ़ करने के लिए पुराने थर्मल प्लांटों को आधुनिक बनाया जा रहा है।
वर्ग------------------पुराने रेट---------नए रेट
स्माल स्केल इंडस्ट्रीज-----5.85----------4.99
मीडियम इंडस्ट्रीज--------6.38----------5.99
बड़ी इंडस्ट्रीज-----------6.46----------6.35
(प्रति यूनिट रेट)