फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab assembly election, captain amrinder singh, punjab congress, punjab politics, punjab

पंजाब विस चुनावः कैप्टन का चौंकाने वाला ऐलान, समर्थक होंगे निराश

Sat, 16 Jul 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jul 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly election, captain amrinder singh, punjab congress, punjab politics, punjab
मुक्तसर के मलोट में एक कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर ने चौंकाने वाला ऐलान किया। मुक्तसर के मलोट में आयोजित कार्यक्रम ‘हल्के विच्च कैप्टन’ के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनाव हैं और ये उनके आखिरी चुनाव होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार सत्ता में पाटी्र आई तो प्रदेश का सुधार कर देंगे।
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार आने के सौ दिनों के बाद निवारण कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले प्रेसवार्ता के दौरान कैप्टन ने कहा कि चुनाव के लिए 15 अगस्त तक प्रत्याशियों से अर्जियां मांगी गई हैं। इसके बाद यह अर्जियां दिल्ली जाएंगी। वहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रत्याशियों का नाम तय करेंगी। इस तरह सितंबर के आखिर तक कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार आने पर सूबे के 55 लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी। 55 लाख परिवारों में से हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से 18 घंटे तक वीवीआईपी ड्यूटी कल्चर को भी खत्म किया जाएगा। साथ ही कांग्रेस सरकार आने पर पुलिस को आम जनता की सेवा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि अकाली दल के राज्य में अमन-कानून के हालात बिगड़ गए हैं। अकालियों की शह पर कांग्रेसियों के साथ धक्केशाही हो रही है। कांग्रेसियों पर झूठे पर्चे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके चहेतों की ओर से ग्रांटों का दुरुपयोग किया जा रहा है। अकाली सरकार की नालायकी के चलते किसान बर्बाद हो गया है।


कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर अच्छे और उच्च स्तरीय बीज मुहैया करवाकर किसानों को संकट से उबारा जाएगा। कांग्रेस सरकार आने पर बुढ़ापा, विधवा पेंशन दो हजार रुपये कर दी जाएगी। वहीं शगुन स्कीम भी बढ़ाकर 51 हजार रुपये की जाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री हंसराज जोसन, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, पूर्व विधायक नत्थू राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां, ब्लॉक अध्यक्ष नत्थू राम गांधी समेत बड़ी गिनती में कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed