फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab assembly election, bjp president, punjab bjp, vijay sampla, punjab politics, punjab

पंजाब विस चुनावः BJP केंद्रीय नेतृत्व ने तैयार की चुनावी रुपरेखा

Wed, 13 Apr 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Apr 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly election, bjp president, punjab bjp, vijay sampla, punjab politics, punjab
नागेपुर गांव में बोले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला
भाजपा अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्त्रिस्य करेगी। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। केंद्रीय संगठनमंत्री रामलाल ने प्रदेश भाजपा को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्त्रिस्यता बढ़ाई जाए। इसके लिए बूथ स्तर पर छह कार्यक्रम अनिवार्य किए गए हैं। हाईकमान ने स्पष्ट किया है कि बूथ पार्टी की सबसे छोटी इकाई है।
विज्ञापन


बूथ के कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क होना बेहद जरूरी है। इसलिए बूथ गठन के साथ तमाम कार्यक्रमों के जरिए संपर्क बनाया जा सकता है। साथ ही पार्टी की नीतियों को भी निचले स्तर तक पहुंचाया जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व ने 14 अप्रैल को डॉ. बीआर अंबेदकर के जन्मदिवस पर समरसता कार्यक्त्रस्म आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाने को कहा गया है।
विज्ञापन


25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर उनकी जीवनी कार्यकर्ताओं में वितरित करने, एकात्म मानववाद दर्शन पर संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें जन्मदिवस पर उनके त्याग और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाया जाए। ग्रामोदय से भारत उदय तक कार्यक्त्रस्म आयोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान ने स्पष्ट किया है कि हर दो माह में एक कार्यक्त्रस्म जरूर आयोजित किया जाए। हर बूथ पर किसी महापुरुष के जन्मदिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाए। हर बूथ पर
साल में एक बार जनसंपर्क अभियान जरूर चलाया जाए। सभी जिलों में जल्द से जल्द पार्टी कार्यालय स्थापित किए जाएं। उनमें एक लाइब्रेरी जरूर होनी चाहिए।

कोर ग्रुप का स्वरूप बदला
भाजपा ने कोर ग्रुप का स्वरूप बदल दिया है। प्रदेश को कोर ग्रुप का गठन कर मासिक बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर ग्रुप में प्रदेश अध्यक्ष, सीएम या नेता सदन, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, अधिकतम दो पूर्व सीएम, संगठन महामंत्री, अधिकतम तीन वरिष्ठ नेता, अधिकतम तीन राष्ट्रीय पदाधिकारी और सीएम के बाद का सीनियर मंत्री सदस्य होगा।


मोर्चों में भी एक कोर ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें मोर्चा प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व दो अन्य लोगों को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर बारह प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर पांच अन्य प्रकोष्ठ बनाए जा सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सात दिनों बाद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। उसके सात दिन बाद जिलों और उनके सात दिन बाद मंडलों की बैठकें अनिवार्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed