फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab assembly election, arvind kejriwal punjab visit, punjab politics, punjab aap, punjab

पंजाब की सियासत गरमाएगी, केजरीवाल आएंगे दो दिन के लिए, शेड्यूल

Fri, 24 Jun 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
punjab assembly election, arvind kejriwal punjab visit, punjab politics, punjab aap, punjab
अरविंद केजरीवाल मोदी पर लगातार तीखे हमले बोलते हैं।
आने वाले कुछ दिनों में पंजाब की सियासत गरमाने के आसार हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर तीन से पांच जुलाई तक पंजाब दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ज्वलंत मुद्दों को लेकर वह सरकार पर तीखे हमले बोलेंगे। पिछले दिनों फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर काफी विवाद चला। उसके साथ ही पंजाब में नशों का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर छा गया। फिल्म को लेकर आम आदमी पार्टी और अकाली दल आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


एसवाईएल के मुद्दे को लेकर अकाली दल सभी ग्राम पंचायतों से संकल्प पत्र पास करवा रहा है। पंजाब में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी गरमाया हुआ है। ऐसे माहौल में केजरीवाल के पंजाब दौरे से सूबे का सियासी पारा और चढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहेगा अर​विंद केजरीवाल के दौरे का शेड्यूल

punjab assembly election, arvind kejriwal punjab visit, punjab politics, punjab aap, punjab
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक केजरीवाल तीन जुलाई को अमृतसर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह दरबार साहिब में मत्था टेकेंगे। उसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी द्वारा तैयार किया गया यूथ मेनिफेस्टो रिलीज करेंगे। इसके लिए अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में समागम आयोजित किया जाएगा।

इसमें पंजाब भर से करीब तीन-चार हजार युवाओं को बुलाया जाएगा, जोकि केजरीवाल के साथ इंटरेक्शन करेंगे। साथ ही केजरीवाल उन्हें बताएंगे कि अगर आप सत्ता में आती है तो वह युवाओं के लिए क्या करेगी। पार्टी ने पिछले दिनों राज्य भर में पंजाब डायलॉग आयोजित किया था।

इस दौरान अलग-अलग शहरों में युवाओं के जो सुझाव आए हैं, उन्हीं के आधार पर यूथ मेनिफेस्टो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह काम इस महीने के आखिर में पूरा हो जाएगा। केजरीवाल के दौरे को अंतिम रूप देने को वीरवार शाम दिल्ली में बैठक हुई।

इसमें संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, सुच्चा सिंह छोटेपुर समेत पंजाब के कई नेता शामिल हुए। उनके चार और पांच के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि वह कारोबारियों, उद्यमियों समेत कई वर्गों के लोगों के साथ इंटरेक्शन करेंगे। साथ ही पार्टी वॉलंटियर्स को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed