{"_id":"5c867865bdec2214720fa2be","slug":"punjab-and-himachal-police-joint-raid-in-a-village-5-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के 'गढ़' में पुलिस की बड़ी छापेमारी, नगदी, अवैध शराब और चिट्टा समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के 'गढ़' में पुलिस की बड़ी छापेमारी, नगदी, अवैध शराब और चिट्टा समेत पांच गिरफ्तार
Mon, 11 Mar 2019 09:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
पंजाब और हिमाचल पुलिस की संयुक्त छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित नशे का गढ़ माने जाते छन्नी-बेली में हिमाचल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर धर्मशाला से आए अधिकारियों ने सुबह तड़के सो रहे नशा कारोबारियों के घरों में रेड कर दी। रेड में पुलिस ने लाखों लीटर अवैध शराब, चिट्टा, नगदी, लाहन और कच्ची शराब बरामद की और 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 3-4 बार पंजाब और हिमाचल पुलिस की ज्वाइंट रेड में जीरो रिकवरी के बाद इस बार पूरी रणनीति डीआईजी संतोष पटियाल ने बनाई। छापेमारी करने वाली टीम का नेतृत्व धर्मशाला की एएसपी आकृति शर्मा और डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने किया। उसके साथ कांगड़ा नारकोटिक्स सेल की टीम और करीब 100 पुलिस कर्मचारी भी थे।
विज्ञापन
नशा कारोबारियों को भनक न लगे, इसलिए सुबह तड़के 4 बजे रेड की गई। पूरे गांव की घेराबंदी कर दी गई। नशा कारोबारी सो रहे थे कि पुलिस उनके दरवाजे पर पहुंच गई। बेहद गुप्त तरीके से की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच लोगों, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं, को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
डमटाल थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी काजल से 34.4 ग्राम चिट्टा, सुनीता से 45 हजार एमएल लाहन, सुनीता से 35 हजार एमएल अवैध शराब, सुरिंदर से 35 हजार एमएल अवैध शराब बरामद की गई। महंगा राम से 4 लाख 1 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में महंगा राम पैसों का जरिया नहीं बता पाया, जिसके चलते उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने गांव भर के कई घरों में 10 लाख एमएलए से अधिक की कच्ची शराब और भट्ठियों को नष्ट किया।