फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana Wasting Mush Water, People Can Face Water Crisis

Alert: सबसे ज्यादा पानी बर्बाद कर रहे पंजाब और हरियाणा, खड़ा हो सकता है जल संकट

Fri, 09 Nov 2018 03:39 PM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Nov 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana Wasting Mush Water, People Can Face Water Crisis
Save Water
जल दोहन के मामले में पंजाब देश में सबसे आगे है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में यह राज्य बहुत बड़े जल संकट की चपेट में आ जाएगा। हरियाणा में भी काफी पानी बर्बाद किया गया है। यह खुलासा भूगर्भ जल बोर्ड के हालिया सर्वे में हुआ है। भूगर्भ जल बोर्ड ने पंजाब में 300 मीटर गहराई तक जल का सर्वेक्षण कराया है। सर्वे में पाया गया है कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण पंजाब ने जल दोहन के मामले में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


राज्य के लगभग सभी जिलों में भूजल दोहन समान रूप से हो रहा है। इससे भूजल स्तर में तेजी से गिरावट आई है। मोगा और कपूरथला जैसे जिलों में तो किसान भूजल रिचार्ज की मात्रा से दो गुना अधिक पानी निकाल लेते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में करीब 80 फीसदी पानी जमीन के नीचे से और 20 फीसदी नदियां या फिर नालों से निकालकर कृषि कार्यों में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे भूजल स्तर में अब तक 24 मीटर तक की गिरावट आ चुकी है, जोकि किसी राज्य के वॉटर लेवल के हिसाब से काफी खतरनाक है। पंजाब में इस समय 14.1 लाख ट्यूबवेल हैं। हरियाणा में भी कमोबेश जल दोहन की यही स्थिति है। यदि हरियाणा में किसी स्थान पर 100 क्यूबिक जल जमीन के अंदर संचित हो रहा है, तो उसमें 130 क्यूबिक लीटर पानी कृषि कार्यों के प्रयोग के लिए निकाला जा रहा है। चंडीगढ़ की बात करें तो यहां वर्ष 2005 में औसतन भूगर्भ जलस्तर 34 मीटर था, जोकि अब 10 मीटर नीचे गिरकर 42 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पंजाब और हरियाणा में भूगर्भ जल सर्वेक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है। चंडीगढ़ में सर्वे का काम अंतिम दौर में है। इनमें पंजाब के आंकड़े भयावह हैं।’
- अनूप भटनागर (क्षेत्रीय निदेशक केंद्रीय भूगर्भ बोर्ड, चंडीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed