{"_id":"6a08de584eec5a0ae005607d","slug":"punjab-and-haryana-vehicles-checked-at-pu-gates-no-restrictions-on-taxis-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1021989-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीयू के गेटों पर पंजाब हरियाणा की गाडियां चेक, टैक्सी पर कोई राेक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीयू के गेटों पर पंजाब हरियाणा की गाडियां चेक, टैक्सी पर कोई राेक नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में लगातार कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अमर उजाला की ओर से यूनिवर्सिटी के गेटों पर रिएलिटी चेक की गई। जांच के दौरान देखा गया कि पंजाब और हरियाणा नंबर की कुछ गाड़ियों को रोककर सिक्योरिटी गार्ड पूछताछ कर रहे थे, लेकिन टैक्सियों को बिना किसी जांच के अंदर जाने दिया जा रहा था। वहीं, दोपहिया वाहनों की तो कोई जांच ही नहीं की गई। न किसी से पहचान पत्र मांगा गया और न ही एंट्री का रिकॉर्ड रखा गया।
गौरतलब है कि साउथ कैंपस में छात्र आदित्य ठाकुर की हत्या के मामले में आरोपी दोपहिया वाहन पर आए थे। इसके बावजूद बाइक और स्कूटर की जांच में ढिलाई चिंता बढ़ा रही है। यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार चोरी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हाल ही में हुई पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में एक शिक्षक ने बताया कि चोरी करने के लिए उनके घर की जाली तक काट दी गई। उन्होंने कहा कि कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना बेहद जरूरी है। इसी मुद्दे पर हाल ही में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
सुरक्षा कर्मचारियों की कमी को भी इन घटनाओं की बड़ी वजह माना जा रहा है। लंबे समय से यूनिवर्सिटी में नए सुरक्षा गार्ड भर्ती करने की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।