{"_id":"5fc9392135af5d7117525581","slug":"punjab-and-haryana-latest-corona-update-punjab-corona-news-covid-19-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोरोना से 32 की और मौत, पंजाब में 20 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोरोना से 32 की और मौत, पंजाब में 20 मरीजों ने गंवाई जान
Fri, 04 Dec 2020 12:45 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को भी 32 संक्रमितों की मौत हुई। बुधवार को भी 32 मरीजों की मौत हुई थी। तीन दिसंबर को 1635 नए मामले सामने आए। हिसार, जींद में सबसे अधिक 5-5 मरीजों की मौत हुई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद में 4-4 मरीजों ने दम तोड़ा। भिवानी, झज्जर में 3-3, रोहतक, करनाल, चरखी दादरी में 2-2, फतेहाबाद, पंचकूला में 1-1 मरीज की मौत हुई।
विज्ञापन
गुरुग्राम में सबसे अधिक 405, फरीदाबाद में 337 नए मामले सामने आए। शेष जिलों में नए मामले 100 से नीचे हैं। मृत्यु दर 1.05 फीसदी बनी हुई है, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 92.46 फीसदी हो गया है। अभी राज्य में सिर्फ 15516 सक्रिय मरीज हैं। गुरुवार को 2760 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना के 762 नए केस, 20 की मौत
पंजाब में गुरुवार को कोविड की चपेट में 762 नए मरीज मिले। वहीं 20 की जान चली गई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 812 है। गुरुवार तक संदिग्ध मामलों की संख्या 3265505 रही। दिनभर में 27647 सैंपल इकट्ठे किए गए।
विज्ञापन
पंजाब में आज लुधियाना में 82, जालंधर में 103, पटियाला में 62, एसएएस नगर में 173, अमृतसर में 63, गुरदासपुर में 33, बठिंडा में 53, होशियारपुर में 42, फिरोजपुर में 7, पठानकोट में 3, संगरूर में 7, कपूरथला में 3, फरीदकोट में 13, मुक्तसर में 8, फाजिल्का में 4, मोगा में 3, रोपड़ में 23, फतेहगढ़ साहिब में 12, एसबीएस नगर में 10, मानसा में 10 मरीज कोरोना संक्रमित मिले।