फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and haryana highcourt comment on Punjab government

पंजाब का कृषि विभाग जितना बड़ा, उतना ही निकम्मा: हाईकोर्ट

Tue, 01 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Punjab and haryana highcourt comment on Punjab government
- फोटो : Demo Pic
पंजाब में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल की खरीद नहीं कर पाने पर हाईकोर्ट ने सोमवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए हरियाणा से सीख लेने को कहा। हाईकोर्ट ने कहा कि पंजाब का कृषि विभाग जितना बड़ा है, उतना ही निकम्मा भी है। अगर आपके पास फसल खरीद के लिए पैसे ही नहीं हैं तो मार्कफेड को बंद क्यों नहीं कर देते। 
विज्ञापन


सोमवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि वह फसल की खरीद 10 करोड़ रुपये की राशि के आधार पर करती है। इस राशि से फसल खरीद कर उसे गोदाम में रखा जाता है और वहां से रसीद लेकर इस पर लोन ले लिया जाता है। इस लोन की राशि से आगे की फसल खरीदी जाती है और यही प्रोसेस आगे भी दोहराया जाता है। इस पर पंजाब सरकार का कहना था कि उनके पास 10 करोड़ रुपये भी नहीं है, जिससे वह फसल खरीद सके।
विज्ञापन

'...तो मार्कफेड को बंद क्यों नहीं कर देते'

Punjab and haryana highcourt comment on Punjab government
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
पंजाब सरकार की ओर से यह कहने पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर पंजाब के पास कुछ है ही नहीं तो वह हरियाणा से 10 करोड़ रुपये ले ले ताकि फसल की खरीद हो सके। अगर फसल खरीदने तक के पैसे नहीं हैं तो मार्कफेड बंद कर दो। 

हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार से फसलों की खरीद, मात्रा और मंडियों में फसल कब आएगी, इसकी पूरी जानकारी अगली सुनवाई 7 अगस्त को हलफनामा दायर कर देने को कहा है। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि मक्के की फसल की खरीद पर उनकी ओर से 25 प्रतिशत न्यूनतम तय की गई है।

इसके बाद भी प्रदेश सरकार चाहे तो केंद्र से अनुमति लेकर इससे ज्यादा की खरीद कर सकती है। इस पर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की ओर से मांगी गई अनुमति दिन-प्रतिदिन के हिसाब से मिलनी चाहिए और उसमें विलंब न किया जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed