फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and haryana High court ordered to quash the FIR registered against the trader

हाईकोर्ट ने कहा: स्ट्रेट शूटर का अर्थ गोली मार दूंगा नहीं, पुलिस भी नहीं समझी, तभी दर्ज की एफआईआर

Wed, 30 Mar 2022 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 12:56 AM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा कि स्ट्रेट शूटर का मतलब सही को सही कहना है न की गोली मार देना। बॉस टू बॉस का अर्थ आमने-सामने की बातचीत होता है न की किसी प्रकार का कटाक्ष। 

विज्ञापन
Punjab and haryana High court ordered to quash the FIR registered against the trader
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि आजकल युवा वर्ग के लेखन का अंदाज कुछ अलग है, जिसे मध्यम श्रेणी की शिक्षा पाने वाले समझ नहीं पाते। हाईकोर्ट ने कहा कि स्ट्रेट शूटर का अर्थ यह नहीं कि गोली मार दूंगा, पुलिस भी इसको समझने में नाकाम रही। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


शैलभ मेंहदीरत्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि 7 मार्च 2019 को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के अनुसार याचिकाकर्ता ने उसे धमकी दी थी। याची ने बताया कि उसने एक मैसेज भेजा था, जिसमें स्ट्रेट शूटर व बॉस टू बॉस शब्दों का इस्तेमाल किया था। याची को इस मामले में गिरफ्तारी कर लिया गया था जिसके बाद उसे नियमित जमानत दे दी गई। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि पुलिस ने भाषा व व्याकरण के कम ज्ञान के कारण इसे धमकी भरा संदेश मान लिया और एफआईआर दर्ज कर ली गई। हाईकोर्ट ने कहा कि स्ट्रेट शूटर का मतलब सही को सही कहना है न की गोली मार देना। बॉस टू बॉस का अर्थ आमने-सामने की बातचीत होता है न की किसी प्रकार का कटाक्ष। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि शब्दों के कई बार एक से अधिक मतलब निकल जाते हैं और ऐसी स्थिति में लाभ आरोपी को मिलना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होगा तो लोकतंत्र में लोगों को बात कहने और भाव प्रकट करने की मिली हुई छूट सीमित हो जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि आजकल के युवाओं के बीच ऐसी शब्दावली का उपयोग बहुत सामान्य है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस संदेश के अतिरिक्त ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे साबित होता हो कि शिकायतकर्ता को याची से खतरा है। ऐसे में हाईकोर्ट ने एफआईआर खारिज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed