{"_id":"6317119376b8b95345303f7f","slug":"punjab-and-haryana-high-court-issued-notice-to-punjab-government-in-church-attack-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court News: चर्च पर हमले के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court News: चर्च पर हमले के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब
Tue, 06 Sep 2022 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:53 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार और अन्य को नोटिस जारी कर मामले में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन के पट्टी में कैथोलिक चर्च में हुए हमले के बाद ईसाई धर्म के लोगों व पंजाब में मौजूद सभी चर्च की सुरक्षा के लिए दाखिल याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही तरनतारन की घटना की जांच रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
हमले के बाद राज्य के सभी चर्च, यीशु मसीह की मूर्तियों और ईसाई समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर गुरदासपुर के जगदीश मसीह और चंडीगढ़ के सुखजिंदर गिल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। दायर याचिका में कहा गया है कि पंजाब में ईसाई समुदाय को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
चर्च में हुई घटना के बाद ईसाई समुदाय खुद को पंजाब में असुरक्षित समझ रहा है। इस घटना से राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है और अगर पुलिस जल्द हरकत में न आई तो पंजाब में सांप्रदायिक दंगों की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब के मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। इसके साथ ही हमले के मामले में जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।