फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab and Haryana corona updates in Hindi

Corona Update: पंजाब में 225 मामले और एक की मौत, हरियाणा में रिकॉर्ड 965 पॉजिटिव मिले

Wed, 19 Apr 2023 01:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 01:20 AM IST
सार

हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 965 नए केस मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4535 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण दर 11.86 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 98 प्रतिशत से अधिक है और 1.01 प्रतिशत स्थिर है।

विज्ञापन
Punjab and Haryana corona updates in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मंगलवार को कोरोना के कारण लुधियाना में एक और मरीज की मौत हो गई जबकि राज्य भर में 3643 सैंपलों की जांच में कोरोना के 225 नए केसों की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की दूसरी लहर के दौरान अब तक मरीजों का आंकड़ा 1571 तक पहुंच गया है, जबकि मरने वालों की संख्या भी 228 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को सामने आए 225 नए केसों में एक मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि तीन मरीजों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 20 मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर और 12 क्रिटिकल केयर लेवल-3 के तहत भी उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के सबसे ज्यादा नए केस मोहाली जिले में सामने आ रहे हैं। यहां मंगलवार को 62 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके अलावा पटियाला में 33, बठिंडा में 20, जालंधर में 19, लुधियाना में 13, अमृतसर व होशियारपुर में 12-12, गुरदासपुर में 11, मुक्तसर में 10, मोगा में 9, पठानकोट में 7, बरनाला, रोपड़ व तरनतारन में 3-3, फरीदकोट, फाजिल्का व कपूरथला में 2-2 और मालेरकोटला व संगरुर में 1-1 नए मरीज की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में कोरोना के 965 मामले
हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 965 नए केस मिले हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 4535 पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण दर 11.86 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर 98 प्रतिशत से अधिक है और 1.01 प्रतिशत स्थिर है। मंगलवार को नए मरीजों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 461, फरीदाबाद 145, हिसार 36, सोनीपत 19, करनाल-अंबाला 30-30, पंचकूला 57, सिरसा 16, रोहतक 30, यमुनानगर 49, झज्जर 20, पानीपत-रेवाड़ी 7-7, नूंह में 4, कुरुक्षेत्र 3, भिवानी-पलवल 2-2, फतेहाबाद-चरखी दादरी में 1- 1 नया केस मिला है, जबकि महेंद्रगढ़ में कोई नया मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed