{"_id":"61eedb468708b9043715afae","slug":"punjab-and-haryana-corona-latest-update-corona-cases-today-corona-live-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 Update: हरियाणा में 6007 नए पॉजिटिव और 17 मरीजों की मौत, पंजाब में 24 घंटे में 39 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19 Update: हरियाणा में 6007 नए पॉजिटिव और 17 मरीजों की मौत, पंजाब में 24 घंटे में 39 की गई जान
Mon, 24 Jan 2022 10:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
पंजाब में सोमवार को 5778 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 39 लोगों की जान गई। हरियाणा में बिजली मंत्री समेत 6007 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। प्रदेश में 17 मरीजों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
कोविड 19 एक्टिव केस अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सोमवार को 6007 नए कोरोना संक्रमित मिले और 17 मरीजों की मौत हुई। पंचकूला में 3, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, कुरक्षेत्र में 2-2, करनाल, सिरसा, यमुनानगर, झज्जर, भिवानी और नूंह में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा है। ओमिक्रॉन के भी 36 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक संक्रमण दर 18.77 फीसदी रही।
विज्ञापन
कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 51864 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में गुरुग्राम 2057, फरीदाबाद 808, हिसार 244, सोनीपत 332, करनाल 137, पानीपत 171, पंचकूला 181, अंबाला 297, सिरसा 185, यमुनानगर 207, भिवानी 159, कुरुक्षेत्र 193, महेंद्रगढ़ 165, जींद 34, रेवाड़ी 87, झज्जर 144, फतेहाबाद 140, कैथल 150, पलवल 44, चरखी दादरी 65 और नूंह में 51 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह कोविड संक्रमित
हरियाणा के बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। शुरुआती लक्षणों के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर आइसोलेट कर लिया है। साथ ही, अपने सप्ताह भर के अगले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
रणजीत सिंह ने पिछले दो-तीन दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें। बता दें कि रणजीत सिंह कोरोना की पहली लहर के दौरान भी पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने निजी स्टाफ और सिक्योरिटी जवानों को भी अपना टेस्ट करवाने का निर्देश दिया है।
कोरोना: पंजाब में 24 घंटे में 39 मरीजों की मौत
पंजाब में सोमवार को 2022 में संक्रमण से हुई मौतों का रिकॉर्ड टूट गया। 24 घंटे में राज्य के 13 जिलों में 39 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही संक्रमण से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा भी 17023 पहुंच गया। राज्य में 5778 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर 17.86 प्रतिशत दर्ज की गई है।
सोमवार को 24 हजार से अधिक लोगों के नमूने लिए गए, जिनमें 5778 नमूनों में संक्रमण पाया गया है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 1191 को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 333 संक्रमितों को क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है।106 ऐसे संक्रमित हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार को लुधियाना में 7, पटियाला में 6, अमृतसर में 5 जालंधर में 4, मोहाली, फिरोजपुर और गुरदासपुर में 3-3, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर में 2-2, कपूरथला, मानसा, बठिंडा और मुक्तसर में एक-एक मरीज की मौत हुई।