फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, ramvilas paswan

जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों की होगी हर संभव मदद: पासवान

Thu, 18 Sep 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
अमर उजाला अमृतसर Updated Thu, 18 Sep 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, ramvilas paswan
उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जम्मू-कश्मीर के दौरे के बाद राज्य सरकार को तुरंत एक हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का भी एलान कर दिया है। पासवान वीरवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। वे अटारी बार्डर स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का दौरा करने के लिए गए थे। इस मौके पर पंजाब सरकार के कई मंत्री और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

पासवान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आई मुसीबत में सारा देश जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खड़ा है। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य को किसी भी मुसीबत के दौरान हर तरह की आर्थिक मदद करेगी। यहां तक कि सीमा पर तैनात जवान भी इस मुसीबत में प्रभावित के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी सहायता करते हैं।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में पासवान ने कहा कि सरकार महंगाई पर कंट्रोल करने में काफी हद तक सफल हुई है। एयरपोर्ट पर विभिन्न अधिकारियों ने ओर से पासवान का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed