फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab, amritsar, rain death

बारिश से अमृतसर में छत गिरी, युवक की मौत

Thu, 04 Sep 2014 10:36 PM IST
अमर उजाला अमृतसर
अमर उजाला अमृतसर Updated Thu, 04 Sep 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
punjab, amritsar, rain death
बुधवार सुबह से गुरुनगरी में लगातार हो रही भारी वर्षा से चौक लक्ष्मण सर गली बानियां वाली में देर रात एक घर की छत गिर गई। इससे मलबे के नीचे दब कर 23 साल के युवक कुशल की मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके माता-पिता जुगल किशोर और सीमा को हल्की चोटें लगी हैं। देर रात छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचित किया गया। फायर बिग्रेड ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर कुशल को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कुशल के पिता वहीं बाजार में टेलर की दुकान करते हैं और युवक एक टेलर की दुकान पर नौकरी करता था। बुधवार शाम से शुरू हुई भारी वर्षा के कारण कुशल जल्दी घर आ गया था और उसके पिता भी दुकान बंद कर आ गए थे। रात के समय बैठ कर तीनों ने एक साथ खाना खाया और सो गए। कुशल नीचे के कमरे में सोया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके माता-पिता ऊपर वाले कमरे में सो गए थे। जिस घर में वे लोग रह रहे थे उसकी हालत काफी जर्जर हो चुकी थी। पूरी रात वर्षा होती रही और छत पर भी पानी एकत्रित होता रहा। रात को करीब 3 बजे अचानक ऊपर वाली छत गिर गई और नीचे कुशल सो रहा था। इससे वह मलबे के नीचे दब गया।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना सी डिवीजन पुलिस पहुंची और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।


 बताया जा रहा है कि कुशल टेलर का काम लगभग सीख गया था और अपने पिता जुगल किशोर से अलग से अपनी दुकान खोलने की योजना बना रहा था। वह चाहता था कि उसकी अलग से पहचान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed