फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Advocate General Vinod Ghai Resigns, Gurminder Singh Garry is the new AG

Punjab: वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर गैरी होंगे पंजाब के नए एडवोकेट जनरल, विनोद घई ने दिया इस्तीफा

Thu, 05 Oct 2023 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह गैरी पंजाब के नए एजी होंगे। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
Punjab Advocate General Vinod Ghai Resigns, Gurminder Singh Garry is the new AG
गुरमिंदर सिंह। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने गुरुवार को गुरमिंदर सिंह को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी। इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री के निवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट ने इसके साथ ही पद छोड़ रहे एडवोकेट जनरल विनोद घई का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है। घई ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। नामी वकील गुरमिंदर सिंह का नाम राज्य के सबसे बड़े कानूनी पद के लिए मंजूर कर लिया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद डेढ़ साल में एडवोकेट जनरल के पद पर यह तीसरी नियुक्ति है। इससे पहले सरकार ने 2022 में अनमोल रतन सिद्धू को एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था लेकिन विवाद के चलते उन्हें पद से हटा दिया। बाद में विनोद घई को एडवोकेट जनरल बनाया था।

विज्ञापन
 

हाल ही में पंजाब सरकार को राज्य की पंचायतें भंग करने के फैसले पर हाईकोर्ट में फजीहत झेलनी पड़ी और फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा था। इस मामले में सरकार ने अपने दो अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया लेकिन अंततः यह चर्चा तेज हो गई कि एडवोकेट जनरल विनोद घई अदालत में पंजाब सरकार का पक्ष मजबूती से रखने में विफल रहे। इसके साथ ही उन्हें पद से हटाए जाने की चर्चा भी तेज हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed