फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Aces team registered a 6-1 victory over Golf Masters team

Chandigarh News: पंजाब एसेस की टीम ने गोल्फ मास्टर्स की टीम पर 6-1 की जीत दर्ज की

Mon, 23 Sep 2024 07:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab Aces team registered a 6-1 victory over Golf Masters team
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ लीग-2024 के नौवें दिन पंजाब एसेस की टीम ने गोल्फ मास्टर्स की टीम पर 6-1 की शानदार जीत के साथ अपने पिछले परिणाम में सुधार किया। जुबली चंडीगढ़ ग्लेडिएटर्स ने कैनम रैप्टर्स को 5-2 से हराया जबकि हंटिंग हॉक्स ने रोइरिंग ईगल्स को 5-2 से हराया।
विज्ञापन

फेयरवे कॉमेट्स ने इस सीजन का अपना पहला मैच एम्पायर के खिलाफ 6-1 के शानदार स्कोर के साथ जीतने में कामयाबी हासिल की। पृथ्वी संधू और गुरप्रीत सिंह खेरा ने 2-1 से जीत के साथ मैच की अगुवाई की। ब्रिगेडियर एचपीएस ढिल्लों और रूपिंदर सिंह ने अपने एकल गेम जीते। तेजिंदर ग्रेवाल और ब्रिगेडियर मनमोहन सिंह धनोआ ने बेहतर लीड के साथ बड़ी जीत हासिल की और अंक आते रहे। ग्लेडिएटर्स ने कैनम रैप्टर्स को आखिरी हॉल तक गेम को लेकर लगातार दूसरी जीत के साथ उच्च स्थान हासिल किया। एसडीएस बाथ ने 6-5 से जीत हासिल की और कर्नल नरजीत सिंह ने 4- 2 की जीत के साथ एकल वर्ग में क्लीन स्वीप किया। हंटिंग हॉक्स ने लगातार तीसरा मैच उसी स्कोर लाइन से जीता। आरएस डागर और कुलवरन सिंह की बदौलत एकल वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। अहम मुकाबले में अमरीक रंधावा और वीके सिंह ने अपना गेम 4 और 3 से जीता जबकि अंतिम दो गेम दोनों पक्षों के बीच 3 और 2 से बराबरी पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed