फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Aces beat Golf Ninjas, GB Legends get their first win

Chandigarh News: पंजाब एसेस ने गोल्फ निजांज को हराया, जीबी लीजेंड्स को मिली पहली जीत

Thu, 02 Oct 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab Aces beat Golf Ninjas, GB Legends get their first win
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित चंडीगढ़ गोल्फ लीग-2025 में बुधवार को पंजाब एसेस ने गोल्फ निजांज की टीम को को 5-2 से करारी शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में जीबी लीजेंड्स ने एम्पायर की टीम को 4-3 से हराया। कैप्टन्स-18 ने स्विंगिंग समुराई को 4.5-2.5 से हराया। सुल्तान्स ऑफ स्विंग और हंटिंग हॉक्स के बीच 3.5-3.5 से मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन


सीजन में पहली बार खेल रही जीबी लीजेंड्स ने आखिरकार जायंट किलर एम्पायर पर कड़ी टक्कर के बाद जीत हासिल करके अपने प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। कबीर सोढ़ी और सुनाली अग्रवाल के एकल मैच एक-एक से बराबर होने के बाद लीजेंड्स की जोड़ी ने डॉ. रविशेर तूर और सुकीरत सिंह के आखिरी होल पर 1-1 की बढ़त की बदौलत अगले तीन मैच जीत लिए। मैच की सबसे बड़ी जीत लेफ्टिनेंट कर्नल जीएमएस बिंद्रा और जयंत पाठक की रही, जिन्होंने 6 और 5 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


कैप्टन्स-18 ने अपनी विजयी शुरुआत जारी रखी जबकि एचएस कांग ने अंतिम क्षणों में से जीत दर्ज की। रणदीप सिंह और राजीव मौदगिल ने जीत दर्जकर एक अंक हासिल किया। अंतिम गेम बेहद रोमांचक रहे, जिनमें से दो में कैप्टन्स 18 ने जीत हासिल की और एंकर गेम में समुराई ने एक अंक हासिल किया। दिन के आखिरी मैच में सुल्तान्स ऑफ स्विंग और हंटिंग हॉक्स दोनों टीमों ने पूरे मैच में एक-दूसरे पर जोरदार प्रहार करते हुए बराबरी पर खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed