फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab aap convener sucha singh chhotepur press conference on sting operation controversy

सुच्चा सिंह बोले, मुझे फंसा रहे 'आप' नेता, मिलने को तैयार नहीं केजरीवाल

Fri, 26 Aug 2016 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
punjab aap convener sucha singh chhotepur press conference on sting operation controversy
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
स्टिंग ऑपरेशन का दंश झेल रहे 'आप' के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर बोले, उन्हें फंसाया जा रहा है, केजरीवाल मिलने को समय नहीं दे रहे। वह किसी भी कीमत पर खुद पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में छोटेपुर ने कहा कि यह पार्टी उन्होंने अपने खून-पसीने से खड़ी की है। घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा है। पार्टी उन्हें निकालती है तो निकाल दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा जलालत नहीं हो सकती कि अपने, अपनी ही पार्टी केलोग स्टिंग करें। दूसरी पार्टियों से तो फिर उम्मीद की जा सकती थी। छोटेपुर ने कहा कि दिल्ली वाले एक दुआनी नहीं देते, फिर ढाई साल से पार्टी कैसे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार को पांच लाख दिए, एसिड अटैक की शिकार को एक लाख दिए। इसके अलावा भी तमाम खर्चे होते हैं। ये सारे वॉलंटियरों से मिले फंड से ही पूरे होते हैं। पंजाब में पार्टी का कोई बैंक अकाउंट नहीं है।

मेरे खिलाफ कोई स्टिंग है तो सार्वजनिक किया जाए

punjab aap convener sucha singh chhotepur press conference on sting operation controversy
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
छोटेपुर ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई स्टिंग है, तो उसे सार्वजनिक किया जाए, सच्चाई क्या है यह मैं बताऊंगा। गौरतलब है कि पार्टी के ही एक वॉलंटियर ने स्टिंग करके उनका वीडियो बनाया था, जिसमें वह पैसे लेते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी छोटेपुर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है। छोटेपुर को हटाने के लिए भगवंत मान, एचएस फूलका और सुखपाल खैहरा जैसे 21 नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है।

बाहरी लोग साजिश करके हटवाना चाहते हैं

punjab aap convener sucha singh chhotepur press conference on sting operation controversy
सुच्चा सिंह छोटेपुर की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
छोटेपुर ने कहा कि अब कुछ बाहरी लोग साजिश के तहत मुझे हटवाना चाहते हैं। झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करना चाहते हैं। पार्टी के संगठन सचिव दुर्गेश पाठक का दखल पंजाब की आप इकाई में बहुत ज्यादा है।

मैं रास्ते का रोड़ा बन रहा था, इसलिए मेरे खिलाफ साजिश रची गई। वह पहले भी कह चुके थे कि मुझसे डरो मत, न तो मैं सीएम कैंडिडेट हूं और न ही टिकट का दावेदार। फिर भी उन्हें इस तरह से जलील किया गया।

वह पंजाब के दौरे पर निकलेंगे और सभी हलकों में जाकर वॉलंटियरों से मिलेंगे। सारे पंजाब में टिकट वितरण केबाद उबाल है। वॉलंटियरों की सलाह केबाद ही वह अपनी भावी रणनीति तय करेंगे। अभी उनकी डॉ. धर्मवीर गांधी या किसी भी अन्य पक्ष से कोई बात नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed