{"_id":"634ea17e4467733ad94b2f96502119a0","slug":"punjab-aap-big-announcement-for-assembly-election-2017-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' का ऐलान, मिशन 2017 के लिए नहीं करेंगे चुनावी समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' का ऐलान, मिशन 2017 के लिए नहीं करेंगे चुनावी समझौता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा(फरीदकोट)
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी के साथ समझौता नहीं करेगी। 14 जनवरी को मुक्तसर के माघी मेले पर होने वाली राजनीतिक कांफ्रेंस से चुनावी बिगुल फूंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह दावा आप के केंद्रीय प्रवक्ता और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आयोजित फरीदकोट जोन की बैठक को संबोधित करते हुए किया। बैठक में फरीदकोट जोन के नौ विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों वर्कर शामिल हुए।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 2017 के चुनाव के लिए आ रही सर्वे रिपोर्ट में 61 प्रतिशत वोट उनके पक्ष में आने की बात सामने आ रही है।
यही कारण है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नींद उड़ चुकी है। मुख्यमंत्री अपने भाषण का आधा समय आम आदमी पार्टी पर लगाते हैं जो उनके डर को जाहिर करता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल भी माघी कांफ्रेंस में पहुंच रहे हैं। पार्टी के प्रांतीय कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश को गुंडा राज से बचाने, नशे का खात्मा करने, बेरोजगारी दूर करने और अमन बहाल करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप ही एकमात्र विकल्प है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली और कांग्रेसियों का दौर समाप्त होने वाला है। मौके पर फरीदकोट से सांसद प्रो. साधू सिंह, संदीप सिंह धालीवाल, अंकुश नारंग, दुर्गेश पाठक, डा. सुरिंदर द्विवेदी मौजूद थे।