फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : 696 cases of stubble burning registered in border districts

Punjab: सरकारी की सख्ती के बावजूद जल रही पराली, 696 केस दर्ज, रेड-एंट्री का विरोध शुरू

Sun, 09 Oct 2022 02:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Oct 2022 02:20 AM IST
सार

राजस्व विभाग के अनुसार सरकार ने 15 सितंबर को सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में पराली जलाने वाले किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड-एंट्री करें।

विज्ञापन
Punjab : 696 cases of stubble burning registered in border districts
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार ने अब ऐसे किसानों पर सख्ती शुरू कर दी है जो धान की पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश में 2019 में बनाए नियम के तहत राजस्व रिकार्ड में ऐसे किसानों की रेड-एंट्री की जा रही है। फिलहाल 35 किसानों के खिलाफ रेड-एंट्री करने की जानकारी संबंधित विभाग से मिली है।

विज्ञापन


वहीं पराली जलाने पर अब तक 696 केस दर्ज किए जा चुके हैं। दूसरी ओर किसानों ने रेड-एंट्री का सख्त विरोध भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस, अकाली दल और किसान संगठनों ने सरकार के इस कदम को गलत ठहराते हुए पराली प्रबंधन के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


पराली जलाने के ज्यादातर केस माझा क्षेत्र में दर्ज हुए हैं, जिनमें अमृतसर जिला सबसे आगे है। राज्य सरकार ने इसके खिलाफ जागरूकता मुहिम के साथ-साथ किसानों को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने का काम शुरू किया है। इसके बावजूद सीमावर्ती जिलों में किसानों की ओर से धान की पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे रोकने के लिए राजस्व विभाग ने जिन किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड-एंट्री की है, उनके लिए कई समस्याएं खड़ी होने वाली हैं। एक बार रेड-एंट्री हो जाने के बाद संबंधित किसान अपनी भूमि पर न तो कर्ज ले सकता है, न ही उसे गिरवी रख सकता है और न ही उसे बेच सकता है। राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पराली जलाने के जो 696 केस दर्ज किए गए हैं, उन मामलों की भी जांच की जा रही है।

अगर ये सही पाए गए तो संबंधित किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड-एंट्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धान की पराली जलाने से रोकने के लिए सभी तरीके आजमा रही है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए हर तरह की तकनीकी मदद मुहैया कराई जा रही है। फिर भी किसान नहीं रुके तो कार्रवाई करेंगे।

राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पराली प्रबंधन के लिए राज्य सरकार इस सीजन में 32100 मशीनें सब्सिडी पर मुहैया का रही है, जिनसे पराली को बिना जलाए मिट्टी में ही मिश्रित किया जा सकता है। इस काम के लिए केंद्र सरकार ने भी 245 करोड़ रुपये जारी किए हैं।


सरकार ने सितंबर में जारी किए आदेश
राजस्व विभाग के अनुसार सरकार ने 15 सितंबर को सभी जिला उपायुक्तों को पत्र जारी कर आदेश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में पराली जलाने वाले किसानों के राजस्व रिकार्ड में रेड-एंट्री करें। इसके बाद से जिला उपायुक्तों की ओर से यह काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल जिला उपायुक्तों की ओर से राजस्व विभाग को यह सूची मुहैया नहीं कराई गई है कि अब तक कितने किसानों के राजस्व रिकार्ड पर रेड-एंट्री कर दी गई है। दूसरी ओर पंजाब राज्य रिमोट सेंसिंग ने 15 सितंबर से ही राज्य में खेतों में पराली जलाने जाने की निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed