फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   puneet sandhu wins mr north india title

चंडीगढ़ के पुनीत को मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब

Mon, 11 Nov 2013 09:25 PM IST
अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 11 Nov 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
puneet sandhu wins mr north india title

पांवटा में द्वितीय बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया क्लासिक-2013 का खिताब सीआरपीएफ के बॉडी बिल्डर बोरून युमनम ने जीता।

विज्ञापन


मिस्टर नॉर्थ इंडिया सीनियर वर्ग में चंडीगढ़ के पुनीत संधू एवं जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के नरेश कुमार ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि विधायक चौधरी किरनेश जंग, विशिष्ट अतिथि एसडीएम श्रवण मांटा, डीएसपी योगेश रोल्टा और एसएचओ भीष्म ठाकुर ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की जिला इकाई एवं हिमाचल यूथ ब्रिगेड पांवटा ने प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।

आयोजकों में रविंद्र सिंह, परमिंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, शाहबाज खान और तरुण भाटिया ने कहा कि सात राज्यों के 250 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न भार वर्ग, श्रेणियों के विजेता बॉडी बिल्डरों को करीब दो लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

मिस्टर इंडिया क्लासिक-2013 के विजेता बारून युमनम को 25000 नकद एवं ट्राफी दी गई।

दूसरे स्थान पर रहे पंजाब के हीरालाल को 15000 एवं ट्राफी, तृतीय पंजाब के ही मंजीत सिंह को 10000 नकद एवं ट्राफी दी गई।

सीनियर वर्ग मिस्टर नॉर्थ इंडिया के विजेता पुनीत संधू को 21000 नकद एवं ट्रॉफी तथा जूनियर वर्ग में खिताब जीतने वाले उत्तर प्रदेश के नरेश कुमार को 11000 नकद और ट्राफी दी गई।

अलग-अलग भार वर्ग के विजेताओं को भी स्मृति चिन्ह एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed