फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punched a young man in the district court, saved his life by hiding in the court room

Chandigarh News: जिला अदालत में युवक पर बरसाए मुक्के, कोर्ट रूम में छिप कर बचाई जान

Fri, 27 Oct 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Punched a young man in the district court, saved his life by hiding in the court room
चंडीगढ़। जिला अदालत परिसर में लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा राम दरबार के 23 वर्षीय युवक की मुक्के मारकर पिटाई करने की घटना सामने आई है। मामले की शिकायत मिलने पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने और आपराधिक रूप से रास्ता रोकने समेत किसी अपराध को लेकर साझी नीयत की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता विशाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि शिव चरण उर्फ सिब्बी समेत सुनील उर्फ नाथी तथा छह से सात अन्य हमलावरों ने उस पर पंच मार कर हमला किया। वहीं उसे धमकियां भी दीं। बीते 25 अक्तूबर को यह घटना हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उस पर वर्ष 2020 में सेक्टर-31 थाने में एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे लेकर 25 अक्तूबर को उसकी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अंशु शुक्ला की कोर्ट में पेशी थी। सुबह लगभग 11.30 बजे वह कोर्ट नंबर- 30 से कोर्ट नंबर 31 की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से शिव चरण और बाकी युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद शिव चरण और सुनील ने उसे थप्पड़ मारे जिसके बाद सभी ने मुकके मारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता के शोर मचाने पर वह धमकी देते हुए भाग गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक शिव चरण के पास चाकू भी था। शिकायतकर्ता जान बचाने के लिए कोर्ट नंबर-31 में घुस गया। जानकारी के मुताबिक पुरानी किसी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता पर यह हमला हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed