फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punajb, Drugg racket, Sunil jakhar

ड्रग रैकेट जैसे मुद्दों पर जवाब से बच रही सरकार : जाखड़

Wed, 05 Mar 2014 08:52 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Mar 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
Punajb, Drugg racket, Sunil jakhar
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर बहस कराने से भाग रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी कारण मौजूदा विधानसभा सत्र बढ़ाने की कांग्रेस की मांग को नामंजूर कर दिया गया है।

जाखड़ ने कहा कि संसदीय और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के मुताबिक लोगों से जुड़े मुद्दों पर सदन में बहस कराई जानी चाहिए। सरकार के दो मंत्रियों का नाम ड्रग रैकेट में आ चुका है।

ईडी ने पूछताछ की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी वजह से सरकार बहस से बचना चाह रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ड्रग रैकेट समेत तमाम मुद्दों पर सरकार से जवाब चाहती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष द्वारा कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। इनमें बिजली की कीमतों में पड़ोसी राज्यों की तरह कटौती, रेत-बजरी, खेती, ड्रग, वैट, प्रॉपर्टी टैक्स, बेरोजगारी, सफाई समस्या, संविधान के 85वें संशोधन को लागू करना और अकाली दल के चुनावी घोषणा पत्र में किए वादे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed