फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pumpman beaten for 30 rupees, injured, three arrested

हमला : 30 रुपये के लिए पंपकर्मी पीटकर किया घायल, तीन गिरफ्तार

Tue, 20 Apr 2021 06:43 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Pumpman beaten for 30 rupees, injured, three arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-44 स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस भरवाने आए एक कार चालक ने 30 रुपये के बकाया रकम के विवाद में अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पंपकर्मी को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल पंपकर्मी की पहचान धनास निवासी शाहनूर अब्बास के रूप में हुई है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मलोया के मद्रासी कॉलोनी निवासी मोनू, सेक्टर-38 वेस्ट शाहपुर कॉलोनी निवासी शोविंदर सिंह और मुनी देव के खिलाफ मामला दर्जकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में धनास निवास शाहनूर अब्बास ने बताया कि वह सेक्टर-44 स्थित पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। 19 अप्रैल को रात 10 से सुबह 6 बजे तक उनकी ड्यूटी पंप पर लगी थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कार चालक युवक ने 443 रुपये की सीएनजी भरवाई। पैसे मांगने पर कहा कि उसके 30 रुपये पंप पर बकाया हैं। इस बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद युवक पंपकर्मी को सीएनजी के पैसे देकर वहां से चला गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद वह तीन युवकों को के साथ आया और शाहनूर को डंडे से पीटने लगा। जान बचाने के लिए शाहनूर भागकर पेट्रोल पंप के दफ्तर में पहुंचा लेकिन आरोपी उसकी पिटाई करते रहे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed