{"_id":"ad50d99ca98c0c2012dd97a02a7aa685","slug":"pumpkin-kabab","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंपकिन कबाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंपकिन कबाब
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 29 Oct 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संध्या, पंचकूला (सुपर कुक कांटेस्ट की विजेता)
सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग चाय पीना ज्यादा करते हैं। अब गर्म-गर्म चाय हो और साथ में हो कुछ कुरकुरा, चटपटा और नमकीन तो बस मजा ही आ जाए। पंपकिन कबाब एक ऐसा ही कुरकुरा व्यंजन है, जिसे बनाना तो आसान है ही। इससे चाय का जायका भी कई गुणा बढ़ जायेगा।
सामग्री-
उबले चने की दाल
कद्दू, दो ब्रेड स्लाइस
कॉर्न फ्लोर
नमक
मसाले स्वादानुसार
विधि-
सबसे पहले करीब 400 ग्राम कद्दू का कद्दूकस बना लें। साथ साथ एक कप, चने की दाल को प्रेशर कुकर में एक बार प्रेशर निकलने तक उबलने दें। इसके बाद दाल को हाथों से ही मैश कर लें। कद्दूकस को नॉन स्टिक पैन में 10 निनट तक भूने ताकि उसका पानी सूख जाए।
इसके बाद स्वाद के मुताबिक धनिया पत्ता, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक, गरम मसाला भी मिलाकर टिक्कियां या कबाब बना लें। पैन में थोड़ा ऑयल डालकर टिक्कियों को ठीक तरह तले, ताकि रंग हल्का ब्राउन हो जाए। इसके बाद चटनी के साथ इसे सर्व करें।
विज्ञापन
इतनी मात्रा से छह से आठ टिक्कियां बनेंगी। अगर कबाब तैयार करना है तो ऑवन का इस्तेमाल किया जा सकता है।