फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pulwama Terror Attack, former Soldiers Reaction On Air Strike In POK

पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक को लेकर पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी, पढ़ें कार्रवाई पर क्या कहा

Wed, 27 Feb 2019 09:27 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, former Soldiers Reaction On Air Strike In POK
कर्नल डीएस ग्रेवाल

पाक स्थित आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई को लेकर भूतपूर्व सैनिकों में खुशी है। उनका कहना है कि बदला लेना तो बनता ही है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह तो होना बहुत जरूरी था और भारतीय वायु सेना ने यह कर दिखाया है। आम लोगों की बात करें तो भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से हर कोई खुश है।

विज्ञापन


भारत की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए लुधियाना के कई इलाकों में पटाखे चलाकर लोगों ने मिठाई बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। मुक्तसर और पठानकोट में भी लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


पाक से बदला तो लेना ही था 
मंगलवार की सुबह वायु सेना की कार्रवाई के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। यह तय था कि भारत बदला जरूर लेगा। पहले आतंकी सरगना मसूद को टारगेट पर लिया जाना था, लेकिन पाक सेना ने उसे कहीं छुपा दिया है। आतंक के तीन ट्रेनिंग कैंपों को ध्वस्त कर सेना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को आतंकी आकाओं को सौंपना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्यथा भारत उन्हें अपने तरीके से लाना जानता है। अब भारत और यहां की जनता को चौकस रहने की जरूरत है, क्योंकि पाक एक आतंकी देश है। वह कुछ न कुछ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। -कर्नल डीएस ग्रेवाल

सेना का मनोबल बढ़ा

Pulwama Terror Attack, former Soldiers Reaction On Air Strike In POK
पूर्व सैनिक हरी सिंह और कैप्टन गुरचरण सिंह

पुलवामा और इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से बार-बार देश के सैनिकों को कायरतापूर्ण ढंग से निशाना बनाए जाने का यह मुंहतोड़ जवाब है। सरकार ने हमले का फैसला लेकर देश की सेना का मनोबल बढ़ाया है। इस काम के लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। मेरी नजर में सीधा युद्ध होना ठीक नहीं है, क्योंकि दोनों देश एटमी पॉवर से लैस हैं। डरपोक पाकिस्तान एटमी पावर का इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक करना पाकिस्तान के लिए काफी है।  -कैप्टन गुरचरण सिंह, गांव एतिआणा (लुधियाना)
 

पाक को हर बार मुंह की खानी पड़ी है
मैं 1965 और 1971 की जंग को देख चुका हूं, हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। मंगलवार को वायुसेना ने पाक आंतकी कैंपों पर हमला कर यह साबित कर दिया है कि भारत कुछ भी कर सकता है। इसलिए पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देना छोड़ अपने विकास के लिए सोचें। दो देशों में सीधे जंग हर किसी के लिए खतरनाक होती है। मेरा मानना है कि सीधे जंग नहीं होनी चाहिए। पाक को इस तरह से सबक सिखाते जरूर रहना चाहिए। -हरी सिंह पूर्व सैनिक, हलवारा (लुधियाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed