पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक को लेकर पूर्व सैनिकों ने जताई खुशी, पढ़ें कार्रवाई पर क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक स्थित आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई को लेकर भूतपूर्व सैनिकों में खुशी है। उनका कहना है कि बदला लेना तो बनता ही है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यह तो होना बहुत जरूरी था और भारतीय वायु सेना ने यह कर दिखाया है। आम लोगों की बात करें तो भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से हर कोई खुश है।
भारत की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए लुधियाना के कई इलाकों में पटाखे चलाकर लोगों ने मिठाई बांटी और एक दूसरे को बधाई दी। मुक्तसर और पठानकोट में भी लोगों ने खुशी जाहिर की।
पाक से बदला तो लेना ही था
मंगलवार की सुबह वायु सेना की कार्रवाई के लिए मैं सभी को बधाई देता हूं। यह तय था कि भारत बदला जरूर लेगा। पहले आतंकी सरगना मसूद को टारगेट पर लिया जाना था, लेकिन पाक सेना ने उसे कहीं छुपा दिया है। आतंक के तीन ट्रेनिंग कैंपों को ध्वस्त कर सेना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को आतंकी आकाओं को सौंपना पड़ेगा।
अन्यथा भारत उन्हें अपने तरीके से लाना जानता है। अब भारत और यहां की जनता को चौकस रहने की जरूरत है, क्योंकि पाक एक आतंकी देश है। वह कुछ न कुछ जवाबी कार्रवाई कर सकता है। -कर्नल डीएस ग्रेवाल
सेना का मनोबल बढ़ा
पुलवामा और इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से बार-बार देश के सैनिकों को कायरतापूर्ण ढंग से निशाना बनाए जाने का यह मुंहतोड़ जवाब है। सरकार ने हमले का फैसला लेकर देश की सेना का मनोबल बढ़ाया है। इस काम के लिए भारतीय सेना बधाई की पात्र है। मेरी नजर में सीधा युद्ध होना ठीक नहीं है, क्योंकि दोनों देश एटमी पॉवर से लैस हैं। डरपोक पाकिस्तान एटमी पावर का इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए इस तरह की सर्जिकल स्ट्राइक करना पाकिस्तान के लिए काफी है। -कैप्टन गुरचरण सिंह, गांव एतिआणा (लुधियाना)
पाक को हर बार मुंह की खानी पड़ी है
मैं 1965 और 1971 की जंग को देख चुका हूं, हर बार पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। मंगलवार को वायुसेना ने पाक आंतकी कैंपों पर हमला कर यह साबित कर दिया है कि भारत कुछ भी कर सकता है। इसलिए पाकिस्तान को समझ जाना चाहिए कि वह आतंकवाद को बढ़ावा देना छोड़ अपने विकास के लिए सोचें। दो देशों में सीधे जंग हर किसी के लिए खतरनाक होती है। मेरा मानना है कि सीधे जंग नहीं होनी चाहिए। पाक को इस तरह से सबक सिखाते जरूर रहना चाहिए। -हरी सिंह पूर्व सैनिक, हलवारा (लुधियाना)