फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pulwama Terror Attack, Chandigarh Auto Driver Claims about Revenge from Terrorists

पुलवामा आतंकी हमले से गुस्साया ड्राइवर, बोला- बदला लो, सवारियों के लिए फ्री चलाऊंगा ऑटो

Fri, 15 Feb 2019 04:02 PM IST
खुशबू गोयल अमित शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 15 Feb 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack, Chandigarh Auto Driver Claims about Revenge from Terrorists
ऑटो ड्राइवर अनिल
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले का एक ड्राइवर ने अनोखे ढंग से विरोध जताया। उसने बड़ा दावा किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह ड्राइवर पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला है। इन दिनों वह चंडीगढ़ के मौलीजांगरा में रह रहा है।
विज्ञापन


वह चंडीगढ़ में ऑटो चलाता है और पुलवामा हमले के बाद से काफी दुखी है। विरोध जताते हुए उसने अपने ऑटो पर एक बैनर लगाया है। इस बैनर पर ड्राइवर अनिल ने लिखा कि जिस दिन 40 जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा, उस दिन से 30 दिन तक ऑटो फ्री में चलाऊंगा।
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दिया गया हमला

गौरतलब है कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के 2547 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। 75 वाहनों में जवान थे। जैसे ही काफिला पुलवामा पहुंचा, एक एसयूपी कार जवानों की बस से आकर टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बस में धमाका हो गया। एक के बाद से तीन बसों में विस्फोट हुए।

हमले में करीब 350 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ हमले की जिम्मेदारी ली है। जैश ने इसे आत्मघाती हमला बताया। यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। हमले का मास्टरमाइंड भी मसूद अजहर ही है।

जिस तरह से पाकिस्तान के पीओके में बैठ कर उरी हमले की साजिश रची गई। इसी तरह से पुलवामा हमले की साजिश भी पाकिस्तान के पीओके में ही रची गई है। जिस तरह से आतंकियों ने उड़ी कैंपी की पूरी रेकी की थी। ठीक उसी तरह से आतंकियों ने पुलवामा पर हाइवे की रेकी की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed