{"_id":"5c6a565ebdec22691d36d52f","slug":"pulwama-terror-attack-announcement-of-reward-on-jaish-e-mohammed-leader-masood-azhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का सिर कलम करके लाओ, एक करोड़ देंगे: महंत सुकराई नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर का सिर कलम करके लाओ, एक करोड़ देंगे: महंत सुकराई नाथ
Mon, 18 Feb 2019 12:25 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौंद(हरियाणा)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
मसूद अजहर
जो भी आतंकवादी मसूद अजहर का सिर कलम करके लाएगा, उसे एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा। महंत सुकराई नाथ योगी ने यह घोषणा की है। महंत ने कहा कि ऐसा करने वाला चाहे कोई सैनिक हो या फिर भारत का कोई भी नागरिक हो, उसे नाथ संप्रदाय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
कोथकलां स्थित दादा काला पीर मठ के महंत सुकराई नाथ रविवार को हरियाणा के नारनौंद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकवादी ने करोड़ों हिंदुस्तानियों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। ऐसा करने वाले आतंकवादी अजहर को मारने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम नाथ संप्रदाय के साधु-संतों से एकत्रित कर इनाम स्वरूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंदिरों व मठों में जो पैसा है, वह देश व भारतीय सेना के काम आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मुझे आरडीएक्स में बांधकर हेलीकॉप्टर द्वारा पाकिस्तान को बर्बाद करने के लिए फेंक दें तो मैं अपने जीवन को सफल मानूंगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि देश के दुश्मनों व गद्दारों के लिए सरकार ने जो हथियार रखे हुए हैं, वह 26 जनवरी को नुमाइश के लिए नहीं रखे जाने चाहिए, मौके पर उनका प्रयोग भी होना चाहिए।