पुलवामा आतंकी हमलाः तरनतारन पहुंचा शहीद सुखजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर, माता-पिता ने दी श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद पूरा देश गम में डूबा है। देश के वीर सपूतों के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पंजाब के चार जवानों ने अपना बलिदान दिया। शनिवार सुबह पंजाब के तरनतारन के रहने वाले शहीद सुखजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा।
पूरे इलाके से हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन में पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ रिश्तेदार जर्मनी से आ रहे हैं। शहीद का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे के बाद राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद सुखजिंदर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के गांव गंडीविंड धत्तल के रहने वाले थे।
सुखजिंदर सिंह की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची तो परिवार को पहले यकीन नहीं हुआ। शहीद के भाई गुरजंट सिंह जंटा ने परिवार को जब जानकारी दी तो पूरा परिवार सन्न रह गया।
आतंकवादियों ने जिस तरह कायरतापूर्वक हमला किया है उससे यह परिवार बहुत गुस्से में है। सुखजिंदर के परिजनों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ अब आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए, तभी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आएगा।
जाते समय सुखजिंदर अपने आठ माह के बेटे गुरजोत सिंह को बार-बार चूम रहे थे। उनके छोटे भाई गुरजंट सिंह जंटा अपने पिता गुरमेल सिंह के साथ खेती करते हैं। गुरजंट ने बताया कि फोन पर सुखजिंदर बार-बार अपने बेटे गुरजोत के बारे में पूछ रहे थे कि वह रोता तो नहीं है।