फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pulse prices hiked due to crop wastage

लो जी! पहले फसलें बर्बाद हुईं, अब दालों के दाम बढ़ गए

Thu, 30 Apr 2015 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Apr 2015 09:36 AM IST
विज्ञापन
pulse prices hiked due to crop wastage

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और ओलों से गेहूं की फसल बर्बाद होने के बाद दालों में जबरदस्त तेजी आई है। एक साथ भाव में प्रति किलो दस से 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफाखोरी का हाल यह है कि थोक और परचून के रेट में प्रति किलोग्राम दस से 25 रुपये का अंतर है। सबसे ज्यादा उछाल अरहर की दाल में है। यह कुछ समय पहले तक 80 से 85 रुपये किलो थी, अब इसका परचून भाव 100 से 105 रुपये प्रति किलो है। इस सीजन में नई आई चने की दाल जो 45 से 50 रुपये किलो तक बिक रही थी अब 65 रुपये तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्टाक भरपूरः
सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट एसोसिएशन केप्रेजिडेंट और दालों के थोक विक्रेता राजकुमार बंसल ने बताया कि मध्यप्रदेश और दिल्ली से यूटी में दालों की सप्लाई होती है। दालों के स्टाक की कोई दिक्कत नहीं है, शायद बारिश की वजह से रेट पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


किस्म--------------थोक भाव------रिटेल भाव
दाल चना------------48-53----------65
मुंगी-------------------100-----------120
राजमा--------------60-65----------70-75
अरहर-----------------95------------100-105
काली उड़द-----------100-------------112
(भाव रुपये प्रति किलोग्राम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed